न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लापता विमान AN-32 : सर्च ऑपरेशन हुआ तेज़, गांव वालों का दावा- पहाड़ी के पास से देखा था उठता हुआ धुंआ

वायुसेना के लापता विमान एएन-32 का पता लगाने के लिए शुक्रवार को सघन तलाशी अभियान जारी है। वायुसेना ने अपने अभियान में स्थानीय लोगों और पुलिस एजेंसियों को भी शामिल किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jun 2019 5:10:06

लापता विमान AN-32 : सर्च ऑपरेशन हुआ तेज़, गांव वालों का दावा- पहाड़ी के पास से देखा था उठता हुआ धुंआ

वायुसेना के लापता विमान एएन-32 का पता लगाने के लिए शुक्रवार को सघन तलाशी अभियान जारी है। वायुसेना ने अपने अभियान में स्थानीय लोगों और पुलिस एजेंसियों को भी शामिल किया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के एक गांव के लोगों ने सोमवार को ही दावा किया था कि उन्होंने पहाड़ी के पास से धुंआ उठता देखा है। फिलहाल अधिकारी ग्रामीणों के दावों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना से कहा कि लापता विमान को खोजने के लिए हर संभावित विकल्प का उपयोग किया जाए। 3 जून को असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल की मेनचुका एयरफील्ड में विमान का संपर्क टूट गया था। इसमें क्रू मेंबर्स समेत 13 लोग सवार थे। विमान में चालक दल के कुल आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। तीनों सशस्त्र बलों ने विमान का पता लगाने के लिए अपने-अपने संसाधनों को लगाया है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार गुरुवार को सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी कि AN -32 विमान के लापता होने का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना एविएशन रिसर्च सेंटर के ग्लोबल 5000 सर्विलांस एयरक्राफ्ट और एनटीआरओ जासूसी उपग्रहों के साथ-साथ अन्य संसाधनों का उपयोग कर रही है जो अपने विशेष सेंसर के साथ, जमीन की बेहतर तस्वीर हासिल कर सकते हैं।

हालांकि, दुर्गम इलाके और खराब मौसम के कारण खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान के संचालन में दिक्कत आ रही हैं, जिसके कारण अब तक कुछ खास पता नहीं चल सका है। सूत्रों के अनुसार, लापता विमान में बचाव दल को आपातकालीन लोकेटर बीकन से कोई संकेत नहीं मिला है और ऐसी संभावना है कि उपकरण ने काम नहीं किया होगा। इस विमान में पांच यात्री और चालकदल के आठ सदस्य सवार थे। दो इंजन वाले टर्बो प्राप रूस निर्मित एएन-32 पर्याप्त संख्या में प्रयोग में लाए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम तलाशी अभियान में बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। बुधवार को दिन में अभियान रोकना पड़ा था। इसके बाद हेलिकॉप्टर, सुखोई-30 एमकेआई और सी130जे एयरक्राफ्ट ने रात में उड़ानें भरी थीं। वायुसेना के विमान अब तक 100 घंटे उड़ान भर चुके हैं।

इसके अलावा अभियान में नौसेना के स्पेशल रडार एयरक्राफ्ट पी8आई (टोही विमान) को भी लगाया गया है, जो मौसम ठीक होने पर शनिवार को दोबारा उड़ान भरेगा। सेना के चीता हेलिकॉप्टर पहले ही खोज में जुटे हैं। वायुसेना ने ट्वीट किया कि एएन-32 को ढूंढने के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान, सी130, चीता हेलिकॉप्टर, मानव रहित विमान और विशेष सेंसर से लैस एयरक्राफ्ट की मदद ली जा रही है। उपग्रहों और स्थानीय पुलिस-प्रशासन से भी बराबर सहयोग मिल रहा है।

रडार से गायब होते वक्त एटीसी ड्यूटी पर थीं पायलट की पत्नी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएन-32 के पायलट आशीष तंवर की पत्नी संध्या ने विमान को रडार से लापता होते हुए देखा था। उस वक्त वे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में ड्यूटी कर रही थीं। संध्या ने विमान के लापता होने की खबर घरवालों को एक घंटे बाद दी थी। आशीष की मां ने कहा- मुझे मेरा बेटा चाहिए। इतने दिन हो गए। अब तक कुछ भी नहीं हुआ।

1980 में वायुसेना में शामिल हुआ था एएन-32

सोवियत दौर का यह एयरक्राफ्ट 1980 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इसे लगातार अपडेट किया गया। हालांकि लापता प्लेन एएन-32 इन अपग्रेडेड एयरक्राफ्ट का हिस्सा नहीं है। तीन साल पहले 22 जुलाई 2016 को भारतीय वायुसेना का एयरक्राफ्ट एएन-32 लापता हो गया था। इसमें 29 लोग सवार थे। एयरक्राफ्ट चेन्नई से पोर्ट-ब्लेयर की ओर जा रहा था। बंगाल की खाड़ी के बाद इसका संपर्क टूट गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत