न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना ने LOC पार POK में भारी गोलाबारी कर आतंकियों के लॉन्च पैड किए तबाह

जहां एक तरफ पूरी दुनिया एक जुट होकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई रही है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 10:56:26

सेना ने LOC पार POK में भारी गोलाबारी कर आतंकियों के लॉन्च पैड किए तबाह

जहां एक तरफ पूरी दुनिया एक जुट होकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई रही है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शुक्रवार को उसने बिना किसी उकसावे के भारतीय बलों पर फायरिंग की। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने आतंकी लॉन्च पैडों के साथ-साथ उनके गोले-बारूद रखने की जगहों पर सटीक हमले किए हैं। सूत्रों के मुताबिक दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा है।

सेना ने शुक्रवार सुबह कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे आतंकी लॉन्च पैड और ठिकानों पर जमकर गोलाबारी की। ये वही इलाका है, जहां बीते रविवार को पैरा कमांडो और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सेना ने पांच घुसपैठियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई में हमारे पांच पैरा कमांडो शहीद हो गए थे।

आर्मी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर पर सीज फायर का उल्लंघन किया। जिसका इंडियन आर्मी ने भी जवाब दिया। शाम करीब 6 बजे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इंडियन आर्मी के मुताबिक हमने लाइन ऑफ कंट्रोल के उस तरफ बने आतंकियों के लॉन्च पैड को निशाना बनाया। साथ ही आतंकियों के गोला-बारूद रखने की जगह को भी टारगेट किया।

सेना ने पाकिस्तान के इलाके में टारगेटेड आर्टिलरी पर फायर किया। इसमें 105 एमएम फील्ड गन और 155 एमएम बोफोर्स का इस्तेमाल किया गया। इस गोलाबारी में पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान हुआ। यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से फायरिंग के बाद शुरू हुई थी। पाकिस्तान सेना ने कुपवाड़ा में एलओसी से सटे भारतीय गांवों में रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर फायर किया था। इससे गांवों में अफरातफरी मच गई थी।

बता दे, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है साथ ही आतंकियों की भी भारत में घुसपैठ की कोशिश भी तेज हुई है। एक अप्रैल को भी आतंकियों ने केरन सेक्टर से ही घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे इंडियन आर्मी ने नाकाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका