न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के बढ़ते कदम, महज 20 दिन 5 से 10 लाख हुए संक्रमित मरीज

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। देश में 5 लाख से 10 लाख केस पहुंचने में 20 दिन लगे। वहीं, अमेरिका में 5 से 10 लाख केस 17 दिन में हो गए थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 10:53:37

देश में कोरोना के बढ़ते कदम, महज 20 दिन 5 से 10 लाख हुए संक्रमित मरीज

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। देश में 5 लाख से 10 लाख केस पहुंचने में 20 दिन लगे। वहीं, अमेरिका में 5 से 10 लाख केस 17 दिन में हो गए थे। ब्राजील में 20 दिन में मामले 5 लाख से 10 लाख पहुंचे थे। भारत में सिर्फ 3 दिन में एक लाख नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी 25 हजार को पार कर गया है। भारत दुनिया का आठवां देश है जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। भरता में 30 जनवरी को पहला केस आने के 109 दिन बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पहुंचा था। अगले 39 दिन में ही ये संख्या 5 लाख को पार कर गई है। अगले 20 दिन में पांच लाख मामले और आ गए। देश में कोरोना रिकवरी रेट 63.25% पर पहुंच गया है। भारत (India) सबसे अधिक कोरोना केस के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। मौत के मामले में भारत अभी आठवें नंबर पर है, लेकिन हफ्ते-दस दिन में ही छठे नंबर पर आ जाएगा।

दुनिया में अब तक कोरोना के 1.37 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। 10 सबसे संक्रमित देशों में 5 देश ऐसे हैं जहां एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हैं। एक्टिव केस के मामले में 10वें नंबर पर पाकिस्तान है। जहां इस वक्त 77 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। मैक्सिको, बांग्लादेश और पेरू में 77 हजार से ज्यादा और एक लाख से कम एक्टिव केस हैं। देश में दो से 3 लाख एक्टिव केस होने में 15 दिन लगे। ब्राजील में दो से तीन लाख एक्टिव केस होने में 9 दिन लगे तो अमेरिका में ये आंकड़ा सिर्फ तीन दिन में बढ़ गया।

दुनिया के दस सबसे संक्रमित देशों में पांच देश ऐसे हैं जहां एक्टिव केस एक लाख से ज्यादा हैं। एक्टिव केस के मामले में 10वें नंबर पर पाकिस्तान है। जहां इस वक्त 77 हजार से ज्यादा मरीज हैं। मैक्सिको, बांग्लादेश और पेरू में 77 हजार से ज्यादा और एक लाख से कम एक्टिव केस हैं। देश में दो से तीन लाख एक्टिव केस होने में 15 दिन लगे। ब्राजील में दो से तीन लाख एक्टिव केस होने में नौ दिन लगे तो अमेरिका में ये आंकड़ा सिर्फ तीन दिन में बढ़ गया।

भारत में प्रति 10 लाख लोगों में 703 कोरोना संक्रमित हैं। इस लिहाज से भारत 106वें नंबर पर है। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन में प्रति 10 लाख में 58 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। चीन इस लिस्ट में 192वें नंबर पर है। इस लिहाज से सबसे ज्यादा मामले कतर में हैं। यहां हर दस लाख लोगों में 37 हजार 229 संक्रमित हैं।

सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में

कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं। यहां अब तक 1.40 लाख लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं। ब्राजील 75 हजार मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। ब्रिटेन (45 हजार) तीसरे, मैक्सिको (36 हजार) चौथे, इटली (35 हजार) पांचवें, फ्रांस (30 हजार) छठे और स्पेन (28 हजार) सातवें नंबर पर हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक इन देशों के बाद भारत का नंबर आता है। भारत में गुरुवार को इस महमारी से 25 हजारवीं मौत हुई। सबसे ज्यादा मौत के मामले में ईरान (13 हजार) नौवें और पेरू (12 हजार) दसवें नंबर पर हैं।

भारत में 63.2% रिकवरी रेट

दुनियाभर के 22 देशों में एक लाख से ज्यादा मामले हैं। इनमें से 12 देशों में रिकवरी रेट भारत से बेहतर है। जिन 4 देशों में मामले 5 लाख से ज्यादा है, उनमें सबसे बेहतर रिकवरी रेट रूस का है। ब्राजील में भी रिकवरी रेट भारत से बेहतर हो गया है। भारत में अब तक 63.2% मरीज ठीक हुए हैं। दुनियाभर के 215 देशों तक कोरोना फैल चुका है। इनमें से 11 देशों में फिलहाल एक भी एक्टिव केस नहीं है। 204 देश ऐसे हैं, जहां कम से कम एक या एक से ज्यादा मरीज हैं। चीन जहां कोरोना की शुरुआत हुई, वहां रिकवरी रेट करीब 94% है। जिन 204 देशों में एक्टिव केस हैं, उनमें से 43 देश ऐसे हैं, जहां रिकवरी रेट 90% या उससे ज्यादा है।

भारत में कोरोना वायरस के केस और इससे होने वाली मौतें जुलाई में तेजी से बढ़ी हैं। पिछले हफ्ते देश में रोजाना तकरीबन 500-600 मौतें हुई हैं। मौतों की यह संख्या बढ़ती भी जा रही है। यह तय है कि भारत 6-7 दिन में स्पेन को मौत के मामले में पीछे छोड़ देगा। इसी तरह वह 9-10 दिन में फ्रांस से भी आगे निकल जाएगा। स्पेन और फ्रांस में रोजाना होने वाली मौतें काफी कम हो गई हैं।

दुनिया में भारत, रूस समेत 11 देश ऐसे हैं जहां 10 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। भारत समेत आठ देशों में 25 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से मारे जा चुके हैं। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 18 मौतें हो रही हैं। इस लिहाज से हम दुनिया में 101वें नंबर पर हैं। भारत में 55 हजार 365 लोगों पर कोरोना से एक मौत हो रही है। दुनिया भर में 36 देश ऐसे हैं जहां 10 हजार से भी कम लोगों पर एक मौत हो रही है। 96 देश ऐसे हैं जहां 50 हजार से कम लोगों पर एक मौत हो रही है। इस लिहाज से हम 99वें नंबर पर हैं।

भारत में प्रति दस लाख आबादी पर 18 मौतें हो रही हैं, कुल मौतों के लिहाज से हम आठवें नंबर पर


देश - कोरोना से कुल मौतें


# अमेरिका - 140,144
# ब्राजील - 75,523
# ब्रिटेन - 45,053
# मैक्सिको - 36,327
# इटली - 34,997
# फ्रांस - 30,120
# स्पेन- 28,413
# भारत - 25,595
# ईरान- 13,410
# पेरू - 12,417

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत