न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना ने जारी किए चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 सैनिकों के नाम

लद्दाख की गालवन वैली में भारत-चीन के सैनिकों के बीच सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हुए थे। इनमें भारतीय सेना का एक कमांडिंग अफसर भी शामिल था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 3:00:17

सेना ने जारी किए चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 सैनिकों के नाम

लद्दाख की गालवन वैली में भारत-चीन के सैनिकों के बीच सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हुए थे। इनमें भारतीय सेना का एक कमांडिंग अफसर भी शामिल था। सेना की ओर से मंगलवार शाम को इसकी पुष्टि की गई शहीद हुए जवानों में सबसे ज्यादा 13 बिहार की दो अलग-अलग रेजिमेंट के हैं। एक शहीद 12 बिहार रेजिमेंट और बाकी शहीद 16 बिहार रेजिमेंट के हैं। शहीद कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू भी 16 बिहार रेजिमेंट से थे।

किस रेजिमेंट से कितने शहीद


16 बिहार रेजिमेंट: 12 शहीद
3 पंजाब रेजिमेंट: 3 शहीद
3 मीडियम रेजिमेंट: 2 शहीद
12 बिहार रेजिमेंट: 1 शहीद
81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी: 1 शहीद
81 फील्ड रेजिमेंट: 1 शहीद

16 बिहार रेजिमेंट: 12 शहीद

सिपाही कुंदन कुमार - सहरसा, बिहार
सिपाही अमन कुमार - समस्तीपुर, बिहार
दीपक कुमार - रीवा, मध्यप्रदेश
सिपाही चंदन कुमार - भोजपुर, बिहार
सिपाही गणेश कुंजाम - सिंहभूम, पश्चिम बंगाल
सिपाही गणेश राम - कांकेर, छत्तीसगढ़
सिपाही केके ओझा - साहिबगंज, झारखंड
सिपाही राजेश ओरांव - बीरभूम, पश्चिम बंगाल
सिपाही सीके प्रधान - कंधमाल, ओडिशा
नायब सूबेदार नंदूराम - मयूरभंज, ओडिशा
हवलदार सुनील कुमार- पटना, बिहार
कर्नल बी। संतोष बाबू - हैदराबाद, तेलंगाना

3 पंजाब रेजिमेंट: 3 शहीद

सिपाही गुरतेज सिंह - मनसा, पंजाब
सिपाही अंकुश - हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
सिपाही गुरविंदर सिंह - संगरूर, पंजाब

3 मीडियम रेजिमेंट: 2 शहीद

नायब सूबेदार सतनाम सिंह - गुरदासपुर, पंजाब
नायब सूबेदार मनदीप सिंह - पटियाला, पंजाब

12 बिहार रेजिमेंट: 1 शहीद

सिपाही जयकिशोर सिंह - वैशाली, बिहार

81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी: 1 शहीद

हवलदार बिपुल रॉय - मेरठ, उप्र

81 फील्ड रेजिमेंट: 1 शहीद

हवलदार के। पालानी - मदुरै, तमिलनाडु

बता दे, गालवन घाटी में हुई झड़प के करीब 36 घंटे बाद सरकार की ओर से बयान आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि गालवन में सैनिकों को खोना बेहद परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा को निभाते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। राजनाथ ने कहा कि मेरी संवेदनाएं जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के साथ हैं। राष्ट्र इस कठिन समय में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत के सैनिकों की बहादुरी और साहस पर गर्व है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका