न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गलवान में झड़प के बाद अब तक क्या हुआ, एक नजर में...

ऐसे में आज हम जानते हैं कि इस मामले में 15 जून से अब तक क्या बड़े डेवलपमेंट हुए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 12:56:29

गलवान में झड़प के बाद अब तक क्या हुआ, एक नजर में...

गलवान झड़प के 18 दिन बाद आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे। यहां उन्होंने आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान वे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती जख्मी सैनिकों से भी मिलेंगे। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी थे। आपको बता दे, भारत और चीन के बीच हालिया तनाव की शुरुआत 5 मई को हुई। नॉर्थ सिक्किम के पैंगोंग त्सो लेक के पास भारत एक सड़क बना रहा था। चीन ने इसका विरोध किया। दोनों देशों के सैनिकों की झड़प हुई। यहां से बढ़ता मामला लद्दाख तक पहुंचा। पूर्वी लद्दाख में फिंगर एरिया और गलवान घाटी में चीनी सेना ने टेंट लगा लिए। भारत ने इन्हें हटाने को कहा। 15 जून को सैनिकों की झड़प हुई। भारत के 20 जवान शहीद हो गए। दावा है कि चीन के भी 43 सैनिक मारे गए। हालांकि, उसने इसकी पुष्टि नहीं की। ऐसे में आज हम जानते हैं कि इस मामले में 15 जून से अब तक क्या बड़े डेवलपमेंट हुए

15 जून: सैन्य झड़प, 20 जवान शहीद

भारत और चीन के कमांडरों के बीच बातचीत में 6 जून को यह तय हुआ था कि दोनों देशों के सैनिक पुरानी पोजिशन पर लौट जाएंगी। 15 जून की रात को भारत कर्नल संतोष बाबू सैनिकों के साथ यह देखने गए कि समझौते के मुताबिक चीनी सैनिक लौटे या नहीं। वहां चीनी सैनिक मौजूद थे। बाबू ने इसका विरोध किया। इस दौरान चीनी सैनिकों ने साजिश के तहत हमला किया। हमारे 20 जवान शहीद हो गए। भारत सरकार ने इसे स्वीकार किया। मोदी ने कहा- सैनिक मारते-मारते मरे।

17 जून : वायुसेना प्रमुख लेह पहुंचे, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज 2000 और जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट की तैनाती

एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया 17 जून को लेह और 18 जून को श्रीनगर एयरबेस गए थे। ये दोनों ही एयरबेस पूर्वी लद्दाख इलाके के पास हैं। उन्होंने कहा- वायुसेना किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार रहती है। एयरफोर्स ने सुखोई-30 एमकेआई, मिराज 2000 और जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट को फॉरवर्ड बेस पर तैनात किया। अपाचे और चिनूक जैसे एयरक्राफ्ट भी तैनात।

18 जून: विदेश मंत्री वांग यी पहली बार बोले

झड़प के बाद भारत के तेवर देखते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर को फोन किया। इसके कुछ देर बाद जयशंकर ने कहा- गलवान में जो कुछ उसके लिए चीन जिम्मेदार है। यह कदम उसने सोच-समझकर उठाया था। इसी दिन दोनों देशों के बीच मेजर जनरल स्तर की बातचीत शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में अलर्ट घोषित किया गया।

21 जून : रणनीति में अहम बदलाव

लद्दाख में बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय ने एक अहम आदेश दिया। इसमें कहा गया कि फॉरवर्ड पोस्ट्स पर तैनात फील्ड कमांडर हालात को देखते हुए अपने जवानों को हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी दे सकते हैं। यह इसलिए बेहद खास था कि एलएसी पर दो किलोमीटर एरिया में भारत और चीन के जवान समझौते के तहत हथियार (बंदूक या फायर आर्म्स) इस्तेमाल नहीं कर सकते।

24 जून : आर्मी चीफ लद्दाख पहुंचे

भारत में बैठकों का दौर जारी था। इस बीच, रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे लद्दाख पहुंचे। यहां उन्होंने लेह में घायल सैनिकों से मुलाकात की। इसके बाद वहां मौजूद सैन्य कमांडरों के साथ फॉरवर्ड पोस्ट्स का जायजा लिया। लौटकर दिल्ली आए। रक्षा मंत्री, सीडीएस बिपिन रावत को जानकारी दी। इसी दिन सीडीएस रावत ने तीनों सेनाओं के अध्यक्षों की मीटिंग ली।

26 जून : अमेरिका का बड़ा बयान

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा- भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन के खतरे को देखते हुए अमेरिका अपने सैनिकों की शिफ्टिंग कर रहा है। यूरोप से बड़ी संख्या में हमारे सैनिक अब एशिया में तैनात किए जाएंगे। इसकी एक बड़ी वजह भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प का होना है। पोम्पियो ने कहा- हम यूरोप में अपने सैनिकों की संख्या घटा रहे हैं। चीन ने अमेरिका के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

india china border news,india china news,india china,india china news,ladakh,galwan valley,naredra modi,news

29 जून : जनरल वीके सिंह का खुलासा

केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर) वीके सिंह ने गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15 जून को हुई हिंसक झड़प पर नया खुलासा किया। कहा, “हिंसक झड़प की वजह चीनी सेना के एक टेंट में लगी आग थी। यह कैसे लगी, इस पर कुछ कहना मुश्किल है। घटना पेट्रोलिंग पॉइंट 14 के आसपास की है। 15 जून की शाम हमारे सैनिक वहां यह देखने गए कि चीनी सेना लौटी या नहीं। भारतीय सैनिकों पर हमला चीन ने किया था।”

30 जून : चीन के 59 ऐप्स पर बैन

भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया। इस लिस्ट में TikTok, UC Browser, Helo और ShareIt जैसे ऐप्स शामिल हैं। सरकार ने कह 'इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया।' चीन ने कहा 'भारत का यह कदम गलत है। हम उसकी किसी चीज पर बैन नहीं लगाएंगे।'

02 जुलाई : ग्लोबल टाइम्स का दावा

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि भारत और चीन तनाव कम करने के लिए अलग-अलग बैच में अपने सैनिक कम करेंगे। भारत ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नीमू की फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे। यहां पर सीनियर अधिकारियों ने उन्हें मौके की जानकारी दी। पीएम मोदी ने सेना, वायुसेना के अफसरों से सीधे संवाद भी किया। पहले इस दौरे पर सिर्फ CDS बिपिन रावत को ही आना था, लेकिन पीएम मोदी ने खुद पहुंचकर सभी को चौंका दिया। पीएम मोदी के साथ CDS बिपिन रावत के अलावा सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी लेह में मौजूद हैं। पिछले दो महीने में चीन के साथ सैन्य और डिप्लोमेटिक स्तर पर कई लेवल की बात हो गई है, जिसमें माहौल को शांत करने की कोशिश की गई है। हालांकि, इसमें अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत