न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल का पहला कोरोना वायरस मामला 18 साल का युवा, रविवार को आया था भारत

कोलकाता में जो पहले कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है वह एक 18 वर्षीय युवा है। यह लड़का इंग्लैंड के एक फेमस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला है और रविवार को भारत लौटा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 9:52:17

पश्चिम बंगाल का पहला कोरोना वायरस मामला 18 साल का युवा, रविवार को आया था भारत

कोलकाता में जो पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है वह एक 18 वर्षीय युवा है। यह लड़का इंग्लैंड के एक फेमस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला है और रविवार को भारत लौटा था। लेकिन कोलकाता हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान इसका पता नहीं चल सका। लेकिन मंगलवार को उसका कोरोना वायरस के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया। वह छात्र ने मंगलवार सुबह खुद को कोलकाता के राजकीय संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती कराया। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कॉलरा एंड एंटरिक डिजीज में उनके चार स्वैब सैंपल में से एक का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। वह पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस है और वर्तमान में आईडी अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, इंग्लैंड में छात्र एक पार्टी में शामिल हुआ था उस पार्टी में तीन लोग COVID-19 पॉजिटिव थे। परिवार ने अस्पताल को मामले की सूचना दी। वह मंगलवार सुबह अस्पताल आया। उसे एक आइसोलेशन केबिन में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस छात्र की हालत स्थिर है।

मां, पिता, ड्राइवर भी आइसोलेशन में

राज्य सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उसके नमूने एकत्रित करके जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट से पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। उन्होंने कहा कि युवक की मां और पिता एवं उनके ड्राइवर को भी अलग कर दिया गया है। युवक की मां राज्य सरकार में सीनियर अधिकारी हैं।

WHO के मुताबिक दक्षिण पूर्वी एशिया के 11 सदस्य देशों में से 8 देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें थाइलैंड में सबसे अधिक 177, भारत में 137, इंडोनेशिया में 134, श्रीलंका में 19, मालदीव में 13, बांग्लादेश में पांच, नेपाल और भूटान में एक-एक मामला सामने आया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 212 हो गई है। दुनिया भर में अभी तक तकरीबन 2 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 8000 के आस-पास लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गवां चुके है। भारत में इस वायरस की वजह से तीन लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर