न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : 54.20 लाख की लागत से सवा चार किलोमीटर नयी पाइपलाइन कार्य का शुभारम्भ

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर जिले के हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार एवं चारभुजा अस्पताल क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 54.20 लाख रूपए की लागत से नयी पाइपलाइन के कार्य का शुभारम्भ किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Mar 2018 4:57:14

अजमेर : 54.20 लाख की लागत से सवा चार किलोमीटर नयी पाइपलाइन कार्य का शुभारम्भ

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर जिले के हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार एवं चारभुजा अस्पताल क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 54.20 लाख रूपए की लागत से नयी पाइपलाइन के कार्य का शुभारम्भ किया। हरिभाउ उपाध्याय नगर एवं आसपास क क्षेत्राें में पुरानी लाइने हटाकर नयी पाइपलाइन डाली जाएगी। नयी पाइपलाइन से क्षेत्र की जलापूर्ति और अधिक प्रेशर से संभव हो पाएगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल की दृष्टि से विकसित करने के लिए करोड़ों रूपए के विकास कार्य करवाएं हैं। यहां अब तक 5 करोड़ से अधिक की पाइपलाइनें स्वीकृत की जा चुकी हैं। शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये के पेयजल कार्य करवाए गए है।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में विभिन्न वार्डों के अन्दरूनी इलाकों में पुरानी पाइपलाइनों को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए कई करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से विशेष प्रयास कर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाल ही में 1.81 करोड़ की नयी स्वीकृति जारी करवायी गई है। इन सभी क्षेत्रों में शीघ्र ही काम शुरू करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल की दृष्टि से आत्म निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष रूचि दिखाकर कार्य किया है। हाथीखेड़ा, बोराज, अजयसर, माकड़वाली एवं लोहागल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी आजादी के बाद पहली बार जलापूर्ति के लिए 15 करोड़ रूपए से अधिक की स्वीकृति जारी की गई। मदार चिल्ला योजना का काम भी शीघ्र शुरू होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत