न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसे तो कोरोना के खिलाफ जंग हार जायेगा इंडिया...

कंपनी में काम करने वाले लोग राजस्थान के उदयपुर के हैं। हुआ यूं कि जब लॉकडाउन का ऐलान किया गया तो कंपनी के मालिक इन लोगों से छुटकारा पाना ही बेहतर समझा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Mar 2020 9:01:43

ऐसे तो कोरोना के खिलाफ जंग हार जायेगा इंडिया...

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन यानी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। इस फैसले के बाद बस से लेकर ट्रेन तक और हवाई जहाज से लेकर ऑटो, टैक्सी तक पर रोक लगा दी गई है। कोरोना के खिलाफ जंग में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग ही एक मात्र उपाय है। लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही है जो पीएम की अपील की धज्जियां उड़ा रही हैं।

NBT के मुताबिक गुजरात के सांबरकांठा में एक कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को 500 रुपए पकड़ाए और कहा कि वो अपने-अपने घरों को चले जाएं। कंपनी में काम करने वाले लोग राजस्थान के उदयपुर के हैं। हुआ यूं कि जब लॉकडाउन का ऐलान किया गया तो कंपनी के मालिक इन लोगों से छुटकारा पाना ही बेहतर समझा। कर्मचारियों के हाथों में 500 रुपए की नोट पकडाया और कहा कि तुम लोग अपने घरों को जा सकते हो। चुंकि लॉकडाउन की वजह से सभी यातायात की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है ऐसे में इन मजदूरों ने पैदल ही अपने घरों पर जाना का फैसला कर लिया।

राजस्थान के रहने वाले एक शख्स तेजभाई का कहना है कि वो अहमदाबाद के रानीप इलाके में काम कर रहा था। जब लॉक जाउन का ऐलान हुआ तो उनके मालिक ने कहा कि काम बंद करो और राजस्थान चले जाओ। उसने बस किराए के पैसे दिए। लेकिन सार्वजनिक परिवहन बंद होने की वजह से उसके सामने पैदल जाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था, लिहाजा वो पैदल ही अपने गांव के लिए निकल पड़ा।

हालांकि, जैसे ही साबरकांठा पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का इंतजाम भी कराया इसके साथ ही जिन कंपनियों की तरफ से इन्हें घर जाने के लिए कहा गया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान से भी सामने आया ऐसा मामला

ऐसा ही एल मामला राजस्थान में देखने को मिला यहां 14 मजदूर कोल्ड स्टोर बंद होने के बाद राजस्थान से बिहार आने के लिए पैदल ही निकल गए और तीन दिनों तक लगातार चलने के बाद वो सिर्फ आगरा पहुंच पाए हैं। इस दौरान सड़क पर भूख-प्यास की वजह से उनकी हालत बेहद खराब हो गई।तीन दिनों की यात्रा के बाद भी अभी उन्हें अपने घर पहुंचने के लिए अभी करीब 1000 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इन मजदूरों ने बताया कि वो सभी जयपुर के एक कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे। अभी उन्हें काम शुरू किए हुए सिर्फ 25 दिन ही हुए थे कि पूरे जयपुर को लॉकडाउन कर दिया गया। लॉकडाउन होने के बाद कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने उन्हें 2000 हजार रुपये दिए और घर लौट जाने को कहा क्योंकि स्टोरेज को भी बंद कर दिया गया है। इन मजदूरों ने बताया कि जब वो जयपुर से पैदल निकले तो उन्हें कर्फ्यू की वजह से कई जगह पुलिस ने रोका लेकिन किसी वाहन से नहीं होने की वजह से उन्हें जाने दिया।

आपको बता दे, कोरोना वायरस के अभी तक 664 संक्रमित मामले सामने आ चुके है. इनमे से 43 लोग स्वस्थ भी हुए है. वहीं, 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को भी सरकार वापस ला रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर