न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी कामयाबी : पाकिस्तान से हो रही थी हेरोइन की तस्करी, तीन तस्करों से किया गया 6 किलो माल बरामद

बटाला पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों को बड़ी कामयाबी मिली हैं और उन्होनें तीन तस्करों से 6 किलो 557 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं जो की पाकिस्तान के रास्ते लाई गई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 9:14:14

बड़ी कामयाबी : पाकिस्तान से हो रही थी हेरोइन की तस्करी, तीन तस्करों से किया गया 6 किलो माल बरामद

देश में अभी ड्रग्स का मामला तूल पकड़ा हुआ हैं क्योकि सुशांत मौत मामले की जांच में बॉलीवुड में ड्रग्स की बात सामने आई हैं जिसके बाद से बयानों का दौर जारी हैं। इस बीच बटाला पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों को बड़ी कामयाबी मिली हैं और उन्होनें तीन तस्करों से 6 किलो 557 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं जो की पाकिस्तान के रास्ते लाई गई थी। तस्कर इस हेरोइन को पाकिस्तान से मंगाकर जंगलात विभाग की जमीन जो थाना लोपोके के गांव ककड़ (अमृतसर देहात) के पास रावी नदी के पार है, वहां छिपा देते थे। तस्कर खेती करने के बहाने वहां जाते और थोड़ी-थोड़ी हेरोइन निकालकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। बटाला पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों ने जंगलात विभाग की जमीन पर उगी झाड़ियों में खड़े ट्रैक्टर के टायर से हेरोइन के 16 पैकेट बरामद कर लिए हैं।

बटाला पुलिस लाइन में गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान बॉर्डर रेंज के आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने बताया कि बुधवार को फतेहगढ़ चूड़ियां के भगत सिंह चौक पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने सर्बजीत सिंह उर्फ साबा निवासी गांव ककड़, जगतार सिंह उर्फ दया निवासी गांव रनियां और सुरजीत सिंह उर्फ बिल्लू निवासी गांव ककड़ थाना लोपोके की तलाशी ली। तलाशी में उनसे 157 ग्राम हेरोइन बरामद मिली। आईजी ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनके संबंध पाकिस्तानी तस्करों से हैं। बॉर्डर के रास्ते हेरोइन मंगवाकर वे अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने और हेरोइन बॉर्डर के पास एक विरान जगह पर छिपाकर रखी है। आईजी परमार ने बताया कि इस केस की कमांड खुद बटाला के एसएसपी रशपाल सिंह ने ली।

आरोपियों की निशानदेही पर एसएसपी बटाला और बीएसएफ ने मिलकर रावी नदी के पार गांव ककड़ के पास जंगलात विभाग की जमीन पर छिपाकर रखे ट्रैक्टर के टायर से हेरोइन के 16 पैकेट बरामद किए। उनका वजन 5 किलो 400 ग्राम था। पास ही झाड़ियों से 4 पैकेट और बरामद किए गए जिनका वजन 1 किलो निकला। आईजी परमार ने बताया कि उक्त तीनों तस्करों से अब तक 6 किलो 557 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें