न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए प्राइवेट लैब में कितने रूपये में होता है कोरोना वायरस टेस्ट, सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

प्राइवेट लेबोरेट्री को कोरोना वायरस (COVID 19) टेस्ट के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने दिशानिर्देश जारी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 8:59:36

जानिए प्राइवेट लैब में कितने रूपये में होता है कोरोना वायरस टेस्ट, सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

प्राइवेट लेबोरेट्री को कोरोना वायरस (COVID 19) टेस्ट के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने दिशानिर्देश जारी किया है। दिशानिर्देश के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्य बल ने सिफारिश की है कि जांच के लिए अधिकतम 4500 रुपए तक ही वसूले जा सकते हैं। संदिग्ध मामले में स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 1500 रुपए जबकि अतिरिक्त पुष्ट जांच के लिए 3000 रुपए लिए जा सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि दिशानिर्देश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से COVID 19 टेस्ट के मद्देनजर प्राइवेट लेबोरेट्री के लिए जारी दिशानिर्देश के अनुसार, एनएबीएल प्रमाणित सभी प्राइवेट लेबोरेट्री को यह टेस्ट करने की अनुमति दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार रात को यह अधिसूचित किया गया।

भारत में अब तक कुल 333 मामले की पुष्टि

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 333 हो गई है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 63 मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है। कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक बयान में कहा कि 21 मार्च शाम 6 बजे तक 16,021 व्यक्तियों के कुल 16,911 सेंपल का टेस्ट किया गया।

इटली में एक दिन में 793 लोगों की मौत

इटली में एक दिन में रिकॉर्ड 793 लोगों की मौत हुई है। यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 4825 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 53 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, इटली में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का विशेष विमान शनिवार को भेजा गया। 263 छात्रों का दल भारत के लिए रवाना हो चुका है। पूरी दुनिया में इस खतरनाक वायरस की वजह से 12,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। और तकरीबन 2.5 लाख लोग इस बीमारी की चपेट आ चुके है। हालाकि, इन सबके बीच चीन से एक अच्छी खबर आ रही है। यहां पिछले तीन दिनों से घरेलू संक्रमण की वजह से कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।

ईरान में अब तक 1556 लोगों की मौत

ईरान ने कोरोना वायरस से 123 और लोगों के मारे जाने की घोषणा की है। इस तरह ईरान में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1556 हो गई है। इसके अलावा ईरान में अब तक कुल कोरोना के 20,610 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। ये आंकड़े ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी किए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका