न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश : पिछले 12 घंटों में सामने आए कोरोना के 16 मामले, 180 हुई संख्या

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 4:22:16

आंध्र प्रदेश : पिछले 12 घंटों में सामने आए कोरोना के 16 मामले, 180 हुई संख्या

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक 3082 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इस बीमारी से 184 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुल 55 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। अब तक 68 मरीजों ने कोरोना से जान गंवाई है। भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है यहां अभी तक 537 संक्रमित मामले सामने आ चुके है और 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं और राज्यों की बात करे तो आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 180 पहुंच गई है, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा जिले में 4, कडपा में 4, गुंटूर में 3, कुरनूल में 3, चित्तूर में 1 और प्रकाशम जिले में 1 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। विभाग के अनुसार यह आंकड़े शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे तक के हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश का का एसपीएस नेल्‍लौर जिला कोरोना का हॉटस्‍पॉट बताया जा रहा है। इसके अलावा कृष्‍णा जिले में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जबकि दूर-दराज के तटी जिले श्रीकाकुलम और विजयानगरम अभी सेफ जोन माने जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश में बड़ी संख्या में दिल्ली के मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लोग लौटे थे। पुलिस को इस संकट के बारे में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था जब गुंटूर में एक निर्वाचित प्रतिनिधि के बहनोई को कोविड-19 पॉजिटिव मिला। वहां से उन्हें प्रकाशम जिले के चिराला में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के बारे में पता चला जो दिल्ली की इस जमात में शामिल हुआ था। उसकी जांच कराई गई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर