न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा में आतंकवादी हमले के पांच दिन बाद इमरान खान ने तोड़ी चुप्पी - 'हमला हुआ तो भारत को देंगे माकूल जवाब'

पुलवामा (Pulwama) में आतंकवादी हमले के पांच दिन बीत जाने के बाद आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) ने अपनी जुबान खोल ही दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 2:56:04

पुलवामा में आतंकवादी हमले के पांच दिन बाद इमरान खान ने तोड़ी चुप्पी - 'हमला हुआ तो भारत को देंगे माकूल जवाब'

पुलवामा (Pulwama) में आतंकवादी हमले के पांच दिन बीत जाने के बाद आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) ने अपनी जुबान खोल ही दी। मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि यदि भारत उनके देश पर हमला करता है तो पाकिस्तान (Pakistan) इसका माकूल जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जंग की शुरुआत करना तो आसान है लेकिन यह जंग कहां लेकर जाएगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि हमला होने की सूरत में उनका देश चुप नहीं बैठेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा।

पुलवामा हमले (Pulwama Terrorist Attack) के बाद पांच दिनों तक चुप रहने वाले इमरान (Imran Khan) ने सफाई देते हुए कहा कि उनके यहां सऊदी अरब का शिष्टमंडल आया था और वह उसकी तैयारी में लगे थे। इसलिए उन्हें पुलवामा हमले की निंदा करने का समय नहीं मिला।

उन्होंने कहा, 'भारत के मीडिया में पाकिस्तान को सबक सिखाने की बातें कही जा रही हैं। भारत ने यदि पाकिस्तान पर हमला किया तो हम जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे माकूल जवाब देंगे। जंग की शुरुआत करना तो आसान है लेकिन यह जंग कहां पर लेकर जाएगा इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।' इमरान का इशारा अपने न्यूक्लियर हथियारों की तरफ था।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पुलवामा हमले का आरोप बिना सबूत के सीधे तौर पर पाकिस्तान पर लगा दिया। उन्होंने कहा, 'आतंकवाद से पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं है। वह इसका शिकार है। हमारा देश स्थिरता की ओर जा रहा है इसलिए हम आतंकवादी गतिविधियों का साथ नहीं दे सकते। भारत यदि पुलवामा हमले का सबूत यदि देता है तो हम कार्रवाई करेंगे।'

उन्होंने कहा, 'कश्मीर समस्या के लिए पाकिस्तान को हर बार जिम्मेदार ठहराना गलत है। यह नया पाकिस्तान है और यहां नई सोच है। हम स्थायित्व चाहते हैं। इस समस्या का समाधान बातचीत के जरिए हो सकता है। दहशतगर्दी के लिए यदि कोई हमारी जमीं का इस्तेमाल करता है तो हम उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल