न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान: कुत्तों कि वजह से खतरे में इमरान की तीसरी शादी, पत्नी ने छोड़ा घर

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा मनेका भी घर छोड़ कर चली गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Apr 2018 4:05:25

पाकिस्तान: कुत्तों कि वजह से खतरे में इमरान की तीसरी शादी, पत्नी ने छोड़ा घर

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा मनेका भी घर छोड़ कर चली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुशरा मनेका की इमरान खान से उनके पालतू कुत्तों को लेकर लड़ाई हुई थी, जिसके बाद वो घर छोड़ कर चली गईं। लड़ाई की वजह से अपने पैतृक घर चली गई हैं। 'टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद' में छपी खबर के मुताबिक बुशरा ने इमरान खान ने अपने घर पर कुत्ते पाल रखे हैं, जिसकी वजह से बुशरा को काफी दिक्कत थी। इमरान खान ने पत्नी के लिए कुत्तों को घर से निकाल दिया गया था, लेकिन वे फिर से वापस आ गए।

खबर के मुताबिक कुत्तों की वजह से बुशरा मनेका को अपने धार्मिक क्रियाओं में दिक्कत हुई थी, इसकी वजह से वह कुत्तों को घर में नहीं रखना चाहती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक बुशरा की पिछली शादी से हुआ बच्चा भी इमरान खान के घर में लंबे वक्त से रह रहा था। कथित तौर पर शादी के वक्त दोनों के बीच यह तय हुआ था कि बुशरा के परिवार का कोई भी सदस्य लंबे वक्त तक इमरान के घर में नहीं रहेगा। गौरतलब है कि पाकपट्टन में एक सम्मानित पीर का दर्जा रखने वाली बुशरा और पाकिस्तान के पूर्व विश्व विजेता क्रिकेट कप्तान इमरान खान की शादी इसी साल फरवरी महीने में लाहौर में एक सादे समारोह में हुई थी।

पीटीआई चीफ इमरान खान की पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी, जो एक ब्रिटिश अरबपति की बेटी हैं। इमरान ने 2004 में जेमिमा को तलाक दे दिया था। इमरान की रेहम खान के साथ दूसरी शादी मात्र 10 महीने चली थी। रेहम और इमरान ने जनवरी 2015 में एक सार्वजनिक समारोह में एक दूसरे का हाथ थामा था, जिसके 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इमरान खान ने 66 साल की उम्र में 40 साल की बुशरा मनेका से तीसरी शादी की थी। इमरान की दूसरी पत्नी रेहम खान बीबीसी की पत्रकार थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन