न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद गैंगरेप मर्डर: एक ही जेल की अलग-अलग बैरक में बंद किए गए चारों आरोपी

हैदराबाद में जब पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची तो उसकी भनक लोगों को लग गई। इसके बाद कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने उस थाने की सुरक्षा बढ़ा दी। और बाद में उन्हें हैदराबाद की जेल में ले जाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Dec 2019 1:45:31

हैदराबाद गैंगरेप मर्डर: एक ही जेल की अलग-अलग बैरक में बंद किए गए चारों आरोपी

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर निर्मम हत्या को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग सड़कों पर उतरकर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे है। वही पुलिस की जांच में पूरे मामले को लेकर कई खुलासे किए गए है। पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अगवा किया। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद एक आरोपी ने मुंह और नाक दबाकर पीड़िता की जान ली। इसके बाद वहां से 27 किलोमीटर दूर ले जाकर पेट्रोल डालकर उसका शव जला दिया। यही नहीं, पीड़िता की हत्या कर शव जलाने के बाद वे फरार हो गए लेकिन वापस यह देखने आए कि शव पूरी तरह से जला है या नहीं। वही इन चारों आरोपियों को हैदराबाद की केरलाकुल्ली जेल में बंद किया गया है। हैदराबाद में जब पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची तो उसकी भनक लोगों को लग गई। इसके बाद कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने उस थाने की सुरक्षा बढ़ा दी। और बाद में उन्हें हैदराबाद की जेल में ले जाया गया।

चारों आरोपियों को केरलाकुल्ली सेंट्रल जेल के अलग-अलग बैरक में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अलग इसलिए रखा गया है ताकि वे एक दूसरे को नुकसान ना पहुंचा सकें। और वे कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे जांच प्रभावित हो। इसके अलावा, चारों की अलग-अलग बैरकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल में पुलिस बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। चारों को समय-समय पर देखा जा रहा है।

बता दें कि आरोपियों ने पीड़िता की मदद करने के बहाने उन्हें शिकार बनाया था। वे उनकी बाइक लेकर मकैनिक के पास गए थे जिसने पुलिस को अहम सुराग दिया। इसके बाद पेट्रोल पंप और जहां ट्रक पार्क किया गया था, वहां के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता चल सका था। ट्रक के मालिक ने बताया था कि ट्रक उस वक्त मोहम्मद आरिफ के पास था। उसके जरिए शिवा, नवीन और केशवुलु को भी गिरफ्तार किया जा सका। चारों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। आरोपी मोहम्मद आरिफ ट्रक ड्राइवर है, बाकी तीनों क्लीनर हैं।

आरोपी नंबर-1

नाम - आरिफ
उम्र - 26 साल
पढ़ाई - दसवीं पास

आरोपी नंबर-2

नाम - शिवा
उम्र - 20 साल

आरोपी नंबर-3

नाम - नवीन कुमार
उम्र - 20 साल

आरोपी नंबर-4

नाम - चेन्ना केशवल्लु
उम्र - 21 साल

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत