न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद गैंगरेप मर्डर: चौकाने वाला खुलासा, जली लाश देखने वापिस लौटे थे चारों आरोपी

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर निर्मम हत्या के मामले में अब कई चौकाने वाली बातें सामने आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Dec 2019 9:52:41

हैदराबाद गैंगरेप मर्डर: चौकाने वाला खुलासा, जली लाश देखने वापिस लौटे थे चारों आरोपी

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर निर्मम हत्या के मामले में अब कई चौकाने वाली बातें सामने आ रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कैसे चारों आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अगवा किया। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद एक आरोपी ने मुंह और नाक दबाकर पीड़िता की जान ली। इसके बाद वहां से 27 किलोमीटर दूर ले जाकर पेट्रोल डालकर उसका शव जला दिया। यही नहीं, पीड़िता की हत्या कर शव जलाने के बाद वे फरार हो गए लेकिन वापस यह देखने आए कि शव पूरी तरह से जला है या नहीं।

hyderabad rape murder,hyderabad rape accused,hyderabad doctor rape murder,rape news in hindi,news,news in hindi

जली लाश देखने वापिस लौटे थे चारों आरोपी

जांच में यह बात सामने आई है कि दो आरोपियों, शिवा और नवीन ने पहले नैशनल हाइवे 44 पर शम्शाबाद और शादनगर के बीच पहले रास्ते की रेकी की। वहीं, उन्होंने चट्टनपल्ली गांव में एक अंडरपास के नीचे शव को जलाया था। ये दोनों पीड़िता की बाइक से आगे चल रहे थे जबकि शव के साथ बाकी दोनों आरोपी ट्रक में थे। शिवा और नवीन पहले दो-तीन दूसरी जगहें भी खोजी थीं लेकिन लोगों के होने की वजह से वहां नहीं रुके। हाइवे पर आखिरकार जब अंडरपास देखा तो वहां सन्नाटा देखकर शव को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए लेकिन बाद में फिर लौटे, यह देखने के लिए कि शव पूरी तरह जला है या नहीं। पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि डीजीपी एम महेंद्र रेड्डी और साइबराबाद के कमिश्नर वीसी सज्जनार ने दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार देर शाम मौका-ए-वारदात का दौरा किया था।

सूत्रों से पता चला है कि गायब हुआ डॉक्टर का मोबाइल फोन ट्रेस कर लिया गया है। हालांकि, इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है और उनका कहना है कि फोन की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी नहीं बताया है कि फोन कब बरामद किया गया।

बता दें कि आरोपियों ने पीड़िता की मदद करने के बहाने उन्हें शिकार बनाया था। वे उनकी बाइक लेकर मकैनिक के पास गए थे जिसने पुलिस को अहम सुराग दिया। इसके बाद पेट्रोल पंप और जहां ट्रक पार्क किया गया था, वहां के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता चल सका था। ट्रक के मालिक ने बताया था कि ट्रक उस वक्त मोहम्मद आरिफ के पास था। उसके जरिए शिवा, नवीन और केशवुलु को भी गिरफ्तार किया जा सका। चारों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। आरोपी मोहम्मद आरिफ ट्रक ड्राइवर है, बाकी तीनों क्लीनर हैं।

बता दे, डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद शव जलाने की वीभत्स घटना से पूरे देश में गुस्सा है। हैदराबाद में जिस पुलिस थाने में इस वारदात के आरोपियों को रखा गया है, उसकी भनक लोगों को लगी तो कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया। हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर इस कसबे के पुलिस थाने के सामने 'हमें न्याय चाहिए' का नारा लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने धरना दिया, जिसमें महिलाएं और छात्र भी शामिल थे। वे आरोपियों को बिना पूछताछ और बिना सुनवाई के जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।

वही इस वारदात के चार दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर (CM K Chandrashekhar Rao) ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्द न्याय के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट (Fast Track Court) बनाने की घोषणा की। के चंद्रशेखर राव ने इस मामले में पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले की जांच तेजी से की जाए। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि दोषियो को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सीएम ने इस मामले के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट के गठन के निर्देश भी दिए। इस घटना के बाद से अपने पहले सार्वजनिक बयान में राव ने चार लोगों द्वारा 25 वर्षीय महिला से बलात्कार और हत्या मामले को 'भयावह' करार दिया और अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की। उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कोर्ट का गठन करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। बयान में कहा गया है कि सरकार महिला पशु चिकित्सक के परिवार को हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत