न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद: पहले शराब पिलाई, फिर गैंगरेप, 27 KM दूर ले जाकर शव जलाया, आरोपी की मां बोली- बेटे को चाहे जिंदा जलाओ या फांसी दो

पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अगवा किया। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Dec 2019 11:29:24

हैदराबाद:  पहले शराब पिलाई, फिर गैंगरेप, 27 KM दूर ले जाकर शव जलाया, आरोपी की मां बोली- बेटे को चाहे जिंदा जलाओ या फांसी दो

हैदराबाद में हैवानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए यहां 4 लोगों ने एक युवा महिला वेटेनरी डॉक्टर (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इसके बाद पूरे देशभर में इस हैवानियत के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सड़कों पर उतरकर लोग महिला सुरक्षा पर सवाल कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अगवा किया। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद एक आरोपी ने मुंह और नाक दबाकर पीड़िता की जान ली। इसके बाद वहां से 27 किलोमीटर दूर ले जाकर पेट्रोल डालकर उसका शव जला दिया। शव के पास ही पीड़िता का फोन, घड़ी सब छिपा दिया। पुलिस की रिमांड कॉपी के अनुसार 27 नवंबर की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी।

डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद शव जलाने की वीभत्स घटना से पूरे देश में गुस्सा है। हैदराबाद में जिस पुलिस थाने में इस वारदात के आरोपियों को रखा गया है, उसकी भनक लोगों को लगी तो कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया। हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर इस कसबे के पुलिस थाने के सामने 'हमें न्याय चाहिए' का नारा लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने धरना दिया, जिसमें महिलाएं और छात्र भी शामिल थे। वे आरोपियों को बिना पूछताछ और बिना सुनवाई के जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।

चारों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। आरोपी मोहम्मद आरिफ ट्रक ड्राइवर है, बाकी तीनों क्लीनर हैं।

news,hyderabad rape murder,hyderabad case,hyderabad rape case,priyanka reddy hyderabad death,hyderabad rape,justice for priyanka,justice for priyanka reddy,news,news in hindi

आरोपी नंबर-1

नाम - आरिफ
उम्र - 26 साल
पढ़ाई - दसवीं पास

news,hyderabad rape murder,hyderabad case,hyderabad rape case,priyanka reddy hyderabad death,hyderabad rape,justice for priyanka,justice for priyanka reddy,news,news in hindi

आरोपी नंबर-2

नाम - शिवा
उम्र - 20 साल

news,hyderabad rape murder,hyderabad case,hyderabad rape case,priyanka reddy hyderabad death,hyderabad rape,justice for priyanka,justice for priyanka reddy,news,news in hindi

आरोपी नंबर-3

नाम - नवीन कुमार
उम्र - 20 साल

news,hyderabad rape murder,hyderabad case,hyderabad rape case,priyanka reddy hyderabad death,hyderabad rape,justice for priyanka,justice for priyanka reddy,news,news in hindi

आरोपी नंबर-4

नाम - चेन्ना केशवल्लु
उम्र - 21 साल

पुलिस के मुताबिक शिवा ही सबके लिए शराब लाया था। आरिफ ने पीड़िता से पहली जबरदस्ती की। आरिफ, नवीन, शिवा तीनों मिलकर पीडिता को उठाकर सुनसान जगह ले गए। आरिफ ने ही मुंह दबाकर हत्या की। उसी ने पेट्रोल छिड़का और शिवा ने आग लगाई। हैदराबाद केस की जांच के दौरान जो खुलासे हुए हैं, उससे यही लग रहा है कि शराब के नशे में धुत्त आरोपियों ने खौफनाक वारदात को ऐसे अंजाम दिया मानो कुछ हुआ ही ना हो। सब पीड़िता को मौत के हवाले कर आराम से घर चले गए। पुलिस को पीड़िता का शव शमशाबाद के बाहरी इलाके में मिला।

news,hyderabad rape murder,hyderabad case,hyderabad rape case,priyanka reddy hyderabad death,hyderabad rape,justice for priyanka,justice for priyanka reddy,news,news in hindi

आरोपी की मां बोली - बेटे को चाहे जिंदा जलाओ या फांसी दो

वही आरोपी चेन्ना केशवल्लु की मां ने कहा कि मेरे बेटे को उसी तरह जिंदा ही जला दिया जाए जिस तरह उसने युवा महिला चिकित्सक को जलाया था। जब मीडिया के लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसकी मां से पूछा कि आपके हिसाब से बेटे को क्या सजा मिलनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि जैसा उन लोगों ने किया है वैसा ही उसके साथ होना चाहिए। केशवुलु को चाहे जला दो या फिर फांसी ही दे दो। श्यामला नाम की इस महिला ने आगे कहा कि उनकी भी एक बेटी है और इस नाते वह समझ सकती हैं कि पीड़िता डॉक्टर का परिवार किस तकलीफ से गुजर रहा है। श्यामला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब पुलिस उनके बेटे को पूछताछ के लिए लेकर गई तो उनके पति इस घटना को जानने के बाद बहुत हताश हो गए और उन्होंने घर ही छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि केशवुलु शादी शुदा है और साल भरे पहले ही उसकी शादी हुई है। यह शादी उसकी पसंद की लड़की से ही की गई।

वही मुख्य आरोपी आरिफ की मां का कहना है कि मेरा बेटा घटना के दिन रात एक बजे लौटा था। वह बार-बार यही बोल रहा था कि मैंने किसी को मार दिया। आरिफ की मां ने कहा कि मेरा बेटा काफी डरा हुआ था। जब मैंने पूछा तो वह बोला कि एक्सीडेंट में उसने किसी को मार डाला है। पुलिस ने घटना के अगले दिन सुबह 6 बजे आरिफ को नारायणपेट स्थित जक्कुलर गांव से गिरफ्तार किया था।

news,hyderabad rape murder,hyderabad case,hyderabad rape case,priyanka reddy hyderabad death,hyderabad rape,justice for priyanka,justice for priyanka reddy,news,news in hindi

वही इस वारदात के चार दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर (CM K Chandrashekhar Rao) ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्द न्याय के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट (Fast Track Court) बनाने की घोषणा की। के चंद्रशेखर राव ने इस मामले में पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले की जांच तेजी से की जाए। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि दोषियो को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सीएम ने इस मामले के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट के गठन के निर्देश भी दिए। इस घटना के बाद से अपने पहले सार्वजनिक बयान में राव ने चार लोगों द्वारा 25 वर्षीय महिला से बलात्कार और हत्या मामले को 'भयावह' करार दिया और अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की। उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कोर्ट का गठन करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। बयान में कहा गया है कि सरकार महिला पशु चिकित्सक के परिवार को हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है।

बता दे, हैदराबाद की डॉक्टर को न्याय दिलाने की मुहिम तेज होती जा रही है। इसके लिए ट्विटर पर #RIPPriyankaReddy भी ट्रेंड कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत