न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम : दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के, चूरू में पारा 50 डिग्री के पार, चेतावनी जारी

चूरू का पारा सबसे ज्यादा 50.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट ऐलडोराडो ने सोमवार को दुनियाभर के तापमान के आंकड़े जारी किए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jun 2019 9:24:03

मौसम : दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के, चूरू में पारा 50 डिग्री के पार, चेतावनी जारी

दिल्ली वालों को मंगलवार को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन भर आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। विभाग के मुताबिक दिल्ली में गरज और छींटे पड़ सकते हैं। विभाग ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भीषण गर्मी के मद्देनजर सोमवार को जारी एक स्वास्थ्य परामर्श में सरकार ने ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, घरों में रहने तथा शराब, चाय और कॉफी से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए परामर्श में क्या करें और क्या ना करें के कई सुझाव दिए गए हैं। इसमें कहा गया है, ‘गर्मी से इंसान के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।’ परामर्श में लोगों से घर से बाहर निकलने पर छतरी या टोपी या तौलिए का इस्तेमाल करने और लगातार पानी पीने तथा नमक वाले पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नींबू पानी, फलों का रस तथा ओआरएस पीने के लिए कहा गया है। वही इसी बीच पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड किए गए दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के हैं। इस दौरान चूरू का पारा सबसे ज्यादा 50.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट ऐलडोराडो ने सोमवार को दुनियाभर के तापमान के आंकड़े जारी किए।

hottest places in the world,indian meteorological department,meteorological department,rajasthan,churu,madhya pradesh,news,news in hindi

1 चुरु (भारत) - 50.3
2 जैकबाबाद (पाकिस्तान) - 50.1
3 गंगानगर (भारत) - 48.8
4 सिबी (पाकिस्तान) - 48.5
5 बीकानेर (भारत) - 48.5
6 फलोदी- जोधपुर (भारत) - 48.2
7 रोहरी (पाकिस्तान) - 48.1
8 जैसलमेर (भारत) - 47.8
9 नौगांव (भारत) - 47.7
10 खानपुर (पाकिस्तान) - 47.6
11 नरनौल (भारत) - 47.6
12 बहावल नगर (पाकिस्तान) - 47.5
13 कोटा एयरोड्रम (भारत) - 47.5
14 पिलानी (भारत) - 47.5
15 बाड़मेर (राजस्थान) - 47.2

* आंकड़े ऐलडोराडो मौसम वेबसाइट के मुताबिक।

राजस्थान में रेड अलर्ट, सीकर में लू लगने से किसान की मौत

रविवार को राजस्थान के सीकर में लू लगने से एक किसान की मौत हो गई। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया। पिछले महीने ही मौसम विभाग ने कह दिया था कि मानसून ही इन गर्म हवाओं से निजात दिलाएगा। 6 जून तक मानसून के दक्षिणी तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

चूरू में सड़कों पर पानी डाला जा रहा

गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने चूरु में लू की चेतावनी जारी की है। शासकीय अस्पतालों को आपातकालीन वार्डों में एयरकंडीशनर्स, कूलर्स, दवाओं के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है। सड़कों पर पानी भी डाला जा रहा है।

भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन, 45.3 डिग्री पहुंचा पारा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को तापमान 45.3 डिग्री रहा। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 2-3 दिन तक मप्र में गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 25 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू में 44.1 डिग्री तापमान

जम्मू शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार को बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। जम्मू शहर का यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस से कहा, "आज अधिकतम तापमान बढ़कर 44.1 डिग्री पहुंच गया, जम्मू शहर में मौसम का अब तक सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।" उन्होंने कहा, "अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू क्षेत्र में गर्म व शुष्क मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है, क्योंकि इस अवधि के दौरान मौसम में कोई प्रमुख बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।"

hottest places in the world,indian meteorological department,meteorological department,rajasthan,churu,madhya pradesh,news,news in hindi

इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें

हीटवेव की वजह से इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछली 23 दिनों में सूबे में गर्मी और लू से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में इस सीजन में 3 लोगों की लू लगने से मौत हुई है। इसके अलावा 433 लोग बीमार हुए हैं। दोनों राज्यों में 2015 में भीषण लू ने कहर ढाया था। तब अकेले आंध्र प्रदेश में लू लगने से 1,369 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह तेलंगाना में 2015 में 541 लोगों की मौत हुई थी। वहां पिछले साल भी 27 लोगों की जान गई थी।

अल्मोड़ा-चमोली में बादल फटने से कई घर बहे

उत्तराखंड में अल्मोड़ा और चमोली जिले में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक लापता है। खीड़ा गांव में लगातार बारिश के चलते कई घर बह गए हैं। एसडीआरएफ की कमांडेंट तृप्ति भट्ट ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी भी जारी की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत