न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का एलान, देश विरोधी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, हर हाल में सुधारेंगे कश्मीर के हालात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने दो दिन के जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) दौरे पर एलान किया है कि अब देश विरोधी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Jun 2019 9:09:01

अमित शाह का एलान, देश विरोधी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, हर हाल में सुधारेंगे कश्मीर के हालात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने दो दिन के जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) दौरे पर एलान किया है कि अब देश विरोधी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर हाल में कश्मीर के हालात सुधारेगी। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह (Amit Shah) का जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) का यह पहला दौरा है। अपने दौरे के पहले दिन अमित शाह (Amit Shah) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पहुंचकर नेहरू गेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों से अमित शाह (Amit Shah) ने एक ही बात कही। उन्होंने कहा कि हर हाल में कश्मीर के हालात सुधारे जाएं। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और यहां देश विरोधी गतिविधियां बर्दास्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने यूनिफाइड कमाण्ड के सदस्य विभागों के उच्चाधिकारियों से वन टू वन किया। सूत्रों से मुताबिक गृह मंत्री ने डीजी जे एन्ड के पुलिस, बीएसएफ डीजी, सीआरपीएफ डीजी, आर्मी के उधमपुर कमांडर, चीफ सेक्रेटरी जम्मू-कश्मीर के साथ भी बातचीत की।

वही आज दूसरे दिन अमित शाह श्रीनगर में एसकेआईसीसी में सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक यूनिफाइड हेडक्वार्टर की बैठक की अगुवाई करेंगे। यहां पर पूरे राज्य के हालात की समीक्षा की जाएगी। शाह आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा समीक्षा बैठक को भी संबोधित करेंगे। इस साल अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरु होगी और यात्रा की समाप्ति 15 अगस्त को होगी। आपको बता दें कि अमित शाह का घाटी दौरा पहले 30 जून को तय था, लेकिन केंद्रीय बजट संबंधी कार्यों में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं शाह

बता दें कि संभावना है कि अमित शाह राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए जा सकते है। जिसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इसके बाद सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलो से मुलाकात करेंगे। वह राज्य में आतंकी हमले में मारे गए पुलिसकर्मी अरशद खान के घर भी जा सकते हैं। अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा समेत गृह मंत्रालय के उच्चाधिकारियों की टीम भी पहुंची है। बुधवार को अमित शाह ने आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम को लेकर किसी भी तरह के संतुष्टि के भाव के खिलाफ अधिकारियों को चेताया और तीर्थयात्रियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसपीओ) को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिए हैं।

यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए : अमित शाह

बुधवार को शाह की अगुवाई में हुई समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए आतंरिक सुरक्षा के विशेष सचिव एपी माहेश्वरी ने कहा कि मंत्री ने निर्देश दिया कि पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों या ड्यूटी स्टाफ द्वारा कभी भी संतुष्टि का भाव नहीं आना चाहिए। उन्होंने बताया, कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। एसपीओ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर इंतजामों की निगरानी करनी चाहिए।

माहेश्वरी ने कहा कि उन्होंने (शाह ने) हिंसा मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से सतर्क रहने और सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंत्री ने काफिलों की आवाजाही के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की अहमियत पर बल दिया और खासकर काफिलों को वक्त पर रवाना करने पर जोर दिया।

अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर

1 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर है। गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकी 7 तरीके से अमरनाथ यात्रा के दौरान हमला कर सकते हैं। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने भी खास तैयारी की है। यात्रा रूट पर IED के खतरे को देखते हुए। BDT टीम की संख्या दो गुनी की गई है। साथ ही 40 ऐसे नए एक्सपर्ट को लगाया जा रहा है जिन्होंने हाल ही में IED से निपटने की खास ट्रेंनिग ली है।

यात्रा रूट पर CCTV कैमरे और ड्रोन की संख्या दो गुनी की जाएगी। आरएफ टैगिंग के लिए ज्यादा संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही हर प्राइवेट गाड़ी का भी आरएफ टैगिंग किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा को ज्यादा हाईटेक करने के लिए 55 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए हैं। पहलगाम के नुनवान कैंप और बालटाल कैंप की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो तैनात किए जाएंगे।

अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, हफ्ते में 2 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

अमरनाथ यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे 1 जुलाई से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन हफ्ते में दो बार चलाई जाएगी।

दिल्ली के आनंद विहार से सोमवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी तो वहीं ऊधमपुर से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ये ट्रेन आनंद विहार से शुरू हो कर ग़ाज़ियाबाद , मेरठ, अंबाला कैंट,लुधियाना, जम्मूतवी होते हुए ऊधमपुर तक जाएगी। इस साल अमरनाथ यात्रा एक जुलाई को शुरू होगी और 15 अगस्त तक चलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल