न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंदू और मुस्लिम परिवार ने तोड़ी धर्म की दीवारें, किडनी दान कर बचाई एक दूसरे की जान

साजिया की किडनी मंजुल देवी की शरीर के अंदर जबकि सुजीत की किडनी अजीज के अंदर ट्रांसप्लांट किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 May 2019 1:05:53

हिंदू और मुस्लिम परिवार ने तोड़ी धर्म की दीवारें, किडनी दान कर बचाई एक दूसरे की जान

जहां देश भर में धर्म के नाम पर लोग एक दूसरे के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं वही एक हिंदू और एक मुस्लिम परिवार ने धर्म की दीवार तोड़कर एक-दूसरे के परिवार के सदस्यों को अपनी किडनी दान करके जान बचाई। मंजुल देवी जो की बिहार की रहने वाली हैं और अब्दुल अजीज जो जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं दोनों को एक दूसरे के परिवार ने किडनी दान की। किडनी का सफल प्रत्यारोपण मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में संपन्न हुआ। किडनी प्रत्यारोपण डॉक्टर प्रियदर्शी रंजन की देखरेख में हुआ। मंजुल देवी के पति सुजीत कुमार और अब्दुल अजीज की पत्नी साजिया ने किडनी दान किया। साजिया की किडनी मंजुल देवी की शरीर के अंदर जबकि सुजीत की किडनी अजीज के अंदर ट्रांसप्लांट किया गया।

किडनी की सफल प्रत्यारोपण के बाद डॉक्टर रंजन ने बताया, ''दोनों परिवार काफी खुश हैं। दोनों मरीज की हालत पहले से ठीक है और शरीर बेहतर काम कर रहा है। यह संयोग 'आईकिडनी' एप के कारण हो सका।'' किडनी मिलने के बाद दोनों परिवारों ने एक दूसरे के प्रति आभार जताया।

बता दें कि मंजुल और अजीज की किडनी खराब हो गई थी। परिवार के सदस्य किडनी दान तो करना चाह रहे थे लेकिन ब्लड ग्रुप न मिलने के कारण संभव नहीं हो पा रहा था। दोनों के परिजनों ने 'आईकिडनी' एप पर कठिनाई के बारे में बताया। आईकिडनी' पर दर्ज रिकॉर्ड के आधार पर दोनों परिवार के सदस्य एक दूसरे से मिले और किडनी दान किया।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें

अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद

चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव

होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ

CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़

7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट

तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ

दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर

गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम

Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन