न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने महिला शक्ति को किया सम्मानित

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने महिलाओं से कहा है कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें, संगठित स्वरूप में आगे आएं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Mar 2018 1:25:39

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने महिला शक्ति को किया सम्मानित

राजसमन्द । उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने महिलाओं से कहा है कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें, संगठित स्वरूप में आगे आएं, आत्मनिर्भरता पाने के लिए स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त करें और घर-परिवार को खुशहाल बनाते हुए सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सशक्त भागीदारी निभाकर अपने सामथ्र्य से परिचित कराएं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने सोमवार को राजसमन्द जिला मुख्यालय स्थित भिक्षु निलयम् में महिला संरक्षण समिति कोटा एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) के अन्तर्गत आयोजित नारी जागृति उत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया।

kiran maheshwari,rajasthan news,rajsamand news

उच्च शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 10 महिलाओं को सम्मानित किया। आरएलडीसी की ओर से 31 महिला स्वयं सहायता समूहों को 10-10 हजार रुपए की धनराशि के चैक प्रदान किए तथा एरिया लेवल फाउण्डेशन से संबंधित पाँच स्वयं सहायता समूहों को 2.50 लाख के चैक दिए। इनमें से प्रत्येक को 50 हजार रुपए की धनराशि का चैक दिया गया।

आरंभ में महिला संरक्षण समिति की संरक्षक संगीता माहेश्वरी ने उच्च शिक्षा मंत्री सहित अतिथियों को स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों का परिचय दिया। समिति की ओर से गजरी कुमावत, चेतन कुमावत, शाईन कोसर आदि ने बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

kiran maheshwari,rajasthan news,rajsamand news

समूहों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

उच्च शिक्षा मंत्री ने नागौर की तर्ज पर महिला स्वयं सहायता समूहों को स्व रोजगार के लिए सेनेटरी पेड़ बनाने की मशीन लेकर 2 माह का प्रक्षिक्षण देने की जानकारी दी और कहा कि इससे इच्छुक समूहों को जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार मंदिर में भगवान के श्रृंगार का सामान बनाना सिखाने का प्रशिक्षण भी समूहों को दिया जाएगा। इसके अन्तर्गत 90-90 महिलाओं के 2-2 माह के प्रशिक्षण आयोजित होंगे।

kiran maheshwari,rajasthan news,rajsamand news

श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि जिन समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, उन्हें बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और उनके उत्पादों के विक्रय के लिए बाजार मुहैया कराया जाएगा। समारोह में नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल, समाजसेवी महेंद्र टेलर, महेश आचार्य, मानसिंह बारहठ, कैलाश निष्कलंक सहित पार्षदगण एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

kiran maheshwari,rajasthan news,rajsamand news

मिशन सुरक्षा के पोस्टर का विमोचन

उच्च शिक्षा मंत्री ने नारी जागृति उत्सव में अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मण्डल के मिशन सुरक्षा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया और इस प्रयास की सराहना की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन