मथुरा में बंदरों की वजह से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने संसद में केंद्र सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आग्रह किया और वन विभाग से वहां एक जंगल सफारी बनाने की गुजारिश की। हेमा ने संसद में कहा कि पहले वहां जंगल हुआ करते थे अब पेड़ भी गिने-चुने हैं। इस वजह से भूखे बंदर लोगों के घरों में खाने की तलाश में घुस रहे हैं। बंदरों के आतंक की वजह से आम लोग बहुत परेशान है।
I was hoping that once during the course of her monkey talk would she talk about pollution, economy and corruption!
— Ajita (@AjitaMishra17) November 22, 2019
All she needs for india in 2019 is a monkey safari .
She seems to have taken her ignorant Basanti’s role a tad bit too seriously.
हेमा मालिनी का कहना है कि जैसे हमें धरती पर रहने का हक़ है उसी तरह जानवरों को भी रहने का अधिकार है। हमें बंदरों को भी हिफाजत से रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मथुरा में बंदरों के लिए 'मंकी सफारी' बनाई जाए जहां उनके खाने का पूरा इंतजाम किया जाए ताकि उनको प्राकृतिक फल मिल सके। हेमा मालिनी ने कहा कि बंदर समोसा खाना और फ्रूटी पीना सीख गए हैं, उन्हें अब फल पसंद नहीं आ रहे हैं, जो अच्छी बात नहीं है।
हेमा मालिनी के इस बयान के बाद ट्विटर पर लोग जमकर मजाक बना रहे है। लोगों का कहना है कि प्रदूषण, भ्रष्टाचार, गरीबी और कई अन्य समस्याएं हैं, लेकिन हेमा को तो बंदरों की पड़ी है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म शोले के नाम पर भी हेमा का मजाक बनाया। कुछ लोगों ने हेमा के नाम पर कई मीम्स भी शेयर किए।
What can you expect from BJP leaders!!
— Neelam Sumbrui (neelamsumbrui@mastodon.social) (@neelamsumbrui) November 22, 2019
If she becomes more serious in her role as Basanti, she may open a ranch for horses on taxpayers money!
KhanGress ke














