न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंधी-तूफान और बारिश से बरपा कहर, अब तक 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण आंधी-तूफान का कहर बरपा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 May 2018 11:20:41

आंधी-तूफान और बारिश से बरपा कहर, अब तक 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण आंधी-तूफान का कहर बरपा। आंधी के कारण हुए हादसों में 26 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में 2 दिल्ली के, 15 उत्तरप्रदेश, 8 पश्चिम बंगाल और 1 हरियाणा से हैं। करोड़ों रुपये की संपत्ति का भी नुकसान होने की आशंका है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 12 लोग मारे गए जबकि कई लोग घायल हो गए। पेड़ गिरने की वजह से कासगंज में 4, बुलंदाशहर,गाजियाबाद में 4, अलीगढ़, वृंदावन, संभल में 2 और कन्नौज में 1 की मौत हुई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं।

109 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

- मौसम विभाग के मुताबिक करीब 109 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इसकी वजह से अकेले दिल्ली में करीब 200 पेड़ों और 40 बिजली के खंभे गिर गए। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

मेट्रो और हवाई सेवाओं पर असर

- आंधी के कारण दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो ट्रेन की कई सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लू लाइन और वाइलेट लाइन पर पेड़ गिरने से यातायात दो घंटे प्रभावित रहा। वहीं 40 से अधिक उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। जबकि 24 उड़ानों में देरी हुई। देर शाम कनॉट प्लेस समेत राजधानी के कई इलाकों में जाम लग गया।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन बंद

- मेट्रो में आई दिक्कत का सबसे ज्यादा असर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर दिखाई दिया। ब्लू लाइन इंद्रप्रस्थ से करोल बाग के बीच प्रभावित थी। इसके चलते राजीव चौक पर भीड़ बढ़ती चली गई। शाम को मेट्रो स्टेशन पर भीड़ बढ़कर एक लाख से ज्यादा हो गई। इसके बाद सुरक्षा के चलते राजीव चौक स्टेशन पर प्रवेश बंद कर दिया गया।

ट्रेनों पर भी मार

- कई स्थानों पर ओएचई टूटने की वजह से कई रूटों पर ट्रेंने भी प्रभावित हुई हैं। पलवल में रेलवे का ओएचई टूटने से मथुरा रूट पर रेल यातायात दो घंटे बाधित रहा। मुरादाबाद मंडल में रेलवे ने आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है। इसके चलते ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनें इधर-उधर रास्ते में खड़ी हो गई हैं। इनमें कुछ मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें शामिल हैं।

26 लोगों की मौत

- आंधी की वजह से दिल्ली में दो, पश्चिम बंगाल में आठ, हरियाणा के पलवल में एक, उत्तरप्रदेश के मथुरा, शामली, अलीगढ़ में एक-एक, बुलंदशहर में दो, संभल दो और नोएडा में एक, गाजियाबाद में एक और कासगंज में पांच लोगों की मौत हो गई

आज कम रहेगा तापमान

- मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में आज तापमान से थोड़ी राहत रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस था। आज तापमान के थोड़ा कम होने की उम्मीद है। आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री के बीच रहेगा।

सतर्क रहें

- मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में फिर से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, संत रविदासनगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर व सोनभद्र जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

हरियाणा भी प्रभावित

- आंधी और बारिश के कारण फरीदाबाद में 12 से अधिक पेड़ और कई जगह दीवार गिर गई, जिससे 10 लोग घायल हो गए। गुरुग्राम में के पटेल नगर में पेड़ गिरने से दो कार चापेट में आ गई। गुरुग्राम में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बाल-बाल बचीं हेमामालिनी

- मथुरा में सांसद हेमामालिनी के काफिले से चंद कदम पहले सड़क पर बड़ा पेड़ गिर गया। वह नौहझील में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रही थीं। मौके पर से पुलिस ने पेड़ हटाकर सांसद का काफिला निकलवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत