न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आफत की बारिश : मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, 20 उड़ानें रद्द, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, अलर्ट जारी

मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी है। जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Sep 2019 7:57:00

आफत की बारिश : मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद, 20 उड़ानें रद्द, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, अलर्ट जारी

मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी है। जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की वजह से मुंबई और पूरे तटीय कोंकण के इलाके जलभराव की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में औसतन 15 सेंटीमीटर की बारिश दर्ज की गई है, जबकि थाने और पालघर में लगभग 18 सेंटीमीटर और 17 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई के कई निचले इलाकों में 6-12 इंच तक पानी भर गया है। बारिश के कारण बिगड़े हालात को देखते हुए मुंबई, ठाणे, कोंकण समेत कई जगहों पर आज स्कूल-कॉलेज बंद करने का ऐलान किया गया है। मुंबई में तेज बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लोगों को कम बाहर निकलने की हिदायत दी है।

20 उड़ानें रद्द, 280 में देरी

भारी बारिश का असर मुंबई के एयरपोर्ट भी दिखा जहां 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 280 उड़ानों में देरी हुई। बुधवार रात 11:30 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पर 24 विमान फंसे रहे। काफी कोशिश के बाद 10:30 और 11:10 के बीच मात्र 5 विमान अपने गंतव्य के लिए उड़ान भर सके। मुंबई आने वाली कुछ उड़ानों को मौसम सही नहीं होने तक रोका गया है। भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट का पूरा ऑपरेशन प्रभावित हुआ है, इसलिए इसे दुरुस्त होने में कुछ वक्त लग सकता है। मुंबई एयरपोर्ट पर हर दिन तकरीबन 1 हजार अराइवल और डिपार्चर होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर फ्लाइट में लगभग 65 मिनट की देरी देखी गई। बाहर की 76 फीसदी तक उड़ानें बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। मुंबई आने वाली 44 फीसदी फ्लाइट में औसतन 8 मिनट की देरी दर्ज की गई है। इन सब को मिलाकर लगभग 280 उड़ानों में देरी सामने आई है।

मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए वृहत मुंबई नगरपालिका कारपोरेशन (बीएमसी) ने ज्यादातर स्कूल और कॉलेजों को आज बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मीठी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। एहतियात के तौर पर बीएमसी ने मीठी नदी के आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बारशि के कारण मुंबई और पूरे तटीय कोंकण क्षेत्र और कई अन्य इलाकों में जलभराव की शिकायतें भी मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में औसतन 15 सेंटीमीटर की बारिश दर्ज की गई है, जबकि थाने और पालघर में लगभग 18 सेंटीमीटर और 17 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत