न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रविवार को महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्व में हो सकती है भारी बारिश, दिल्ली-राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना

दक्षिण भारत में मानसून के दस्तक देने के साथ देश के अलग-अलग हिस्से मौसम के अलग-अलग मिजाज से रूबरू हो रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jun 2018 7:08:43

रविवार को महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्व में हो सकती है भारी बारिश, दिल्ली-राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना

दक्षिण भारत में मानसून के दस्तक देने के साथ देश के अलग-अलग हिस्से मौसम के अलग-अलग मिजाज से रूबरू हो रहे हैं। मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ इलाकों में शनिवार को प्री-मानसून बारिश हुई वहीं उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चली और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सूबे में शुक्रवार की शाम को आई आंधी में 17 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग जख्मी हो गए। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व के राज्यों और महाराष्ट्र में रविवार को भारी बारिश होने और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई है।

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर की मौतें पेड़ और मकान गिरने से हुई हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुरादाबाद जिले में सर्वाधिक सात लोगों की मौत हुई जबकि संभल में तीन लोगों के मरने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को फैजाबाद , गोरखपुर , वाराणसी , इलाहाबाद , लखनऊ , बरेली , कानपुर , मुरादाबाद और मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। सबसे अधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान झांसी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को कुछ जगहों पर आंधी और बारिश की आशंका है। चार और पांच जून के लिए भी ऐसा ही अनुमान व्यक्त किया गया है।

दिल्ली के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट

- दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में धूल भरी आंधी आने के एक दिन बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
- न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस था जो कि मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। आद्रता 38 से 60 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर और मध्य भारत में रविवार को मौसम के गर्म रहने और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शुष्क रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जतायी है।

मौसम विभाग ने कहा है, ‘‘राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।’’ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक व ओडिशा में गरज के साथ छींटे पड़ने, धूल भरी हवा चलने एवं बिजली चमकने के आसार हैं।

राजस्थान में बीकानेर शनिवार को सबसे गर्म रहा

- राजस्थान में बीकानेर शनिवार को सबसे गर्म रहा। शहर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इलाका भीषण लू की चपेट में है।
- जयपुर और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी हिस्से में रविवार को आंधी के अलावा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में धूल भरी आंधी आने के एक दिन बाद शनिवार को तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 26।6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 38।3 डिग्री सेल्सियस था जो कि मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। आर्द्रता 38 से 60 प्रतिशत के बीच रही। अधिकारी ने बताया कि रविवार का पूर्वानुमान है कि दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम को गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश : 28 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में शुक्रवार को रात में धूल भरी आंधी आई थी जिससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।
पंजाब और हरियाणा तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट
- पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार की रात में बारिश के बाद अधिकतम तापमान कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
- दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 36।4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह आंकड़ा सामान्य से तीन कम है। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह