न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश का कहर, मुंबई- पश्चिम बंगाल में अब तक 11 की मौत, सड़कों पर जलजमाव की स्थिति

महानगर में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने गति पकड़ ली है। जिसके बाद मुंबई में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jun 2018 8:06:30

बारिश का कहर, मुंबई- पश्चिम बंगाल में अब तक 11 की मौत, सड़कों पर जलजमाव की स्थिति

महानगर में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने गति पकड़ ली है। जिसके बाद मुंबई में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, पवई इलाके में मौजूद पवई लेक और डैम पूरी तरह भर चुका है। जून में जब से मॉनसून की बारिश शुरू हुई है, अब तक 8 लोगों की जान गई है। रविवार शाम से अबतक मुंबई में चार लोगों की मौत हुई है। वडाला में जमीन धंसने और पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई जबकि पश्चिमी उपनगर मलाड में एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। नवी मुंबई के तलोजा में नदी की धारा में तीन लोग बह गए जिसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि ठाणे में दीवार गिरने से एक 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। बारिश की वजह से हिंदमाता, चेंबूर, लोअर परेल जैसे कई इलाक़ों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक मुम्बई सहित कोंकण इलाके में भारी बारिश का अनुमान लगाया है जिसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। भारी बारिश का असर मुंबई लोकल पर भी पड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक लोकल 5 से 7 मिनट की देरी से चल रही है। इस बीच दिल्लीवासियों के लिये अच्छी खबर मौसम विभाग की ओर से आ रही है। अनुमान है कि दिल्ली में मानसून 29 जून को तक पहुंच जाएगा।

पश्चिम बंगाल में छह की मौत, पानी-पानी हुआ कोलकाता

महानगर और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। रविवार शाम से राज्य के विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। हुगली नदी में आए ज्वार से पानी नहीं निकल पाने के कारण महानगर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समुद्र में गए एक मछुआरे की भी मौत हुई है।

रेल सेवाएं लड़खड़ाईं

जलभराव से मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-नासिक की तरफ जाने वाली मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों के आवागमन पर असर पड़ा। कुर्ला और सायन स्टेशन के बीच रेल पटरियां पानी में डूब गई जिससे मध्य रेलवे की लोकल सेवा लड़खड़ा गई। पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

चेरापूंजी का रिकार्ड टूटा

चेरापूंजी में सर्वाधिक बारिश होती है लेकिन मुंबई में सोमवार दोपहर तक जितनी बारिश हुई उसने चेरापूंजी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्काईमेट के मुताबिक बीते 24 घंटे में चेरापूंजी में जहां 228 मिलीमीटर बारिश हुई वहीं मुंबई में यह 231.4 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।

गरमाई सियासत, भाजपा समेत विपक्ष ने निशाना साधा

जलभराव पर भाजपा सहित विपक्षी दलों ने बीएमसी में सत्तासीन शिवसेना पर निशाना साधा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने शिवसेना पर भागने का आरोप लगाया। इस बीच, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बीएमसी मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने बीएमसी के कामकाज को संतोषजनक बताया।

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 से 48 घंटे तक जबकि पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश का अंदेशा जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत