न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस केस / पीड़ित परिवार की अभूतपूर्व सिक्योरिटी, घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे-मेटल डिटेक्टर, टॉयलेट के लिए भी साथ जा रहे पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras Case) में कथित गैंगरेप पीड़िता का घर और गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी बन चुका है। पीड़ित के घर के बाहर अब सीसीटीवी कैमरा लग गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 1:19:04

हाथरस केस / पीड़ित परिवार की अभूतपूर्व सिक्योरिटी, घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे-मेटल डिटेक्टर, टॉयलेट के लिए भी साथ जा रहे पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras Case) में कथित गैंगरेप पीड़िता का घर और गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी बन चुका है। पीड़ित के घर के बाहर अब सीसीटीवी कैमरा लग गया है। अंदर जाने वालों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ रहा है। दरवाजे पर लोकल इंटेलीजेंस यूनिट का अफसर तैनात है, जो घर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का नाम नोट कर रहा है। गांव और पीड़िता का परिवार किसी साजिश का शिकार ना हो, इसके लिए घर के हर मेंबर के लिए दो-दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही परिवार की महिला सदस्यों के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

बाहर कुर्सी डाले एक तहसीलदार और एसडीएम बैठी हैं, जो परिवार की हर जरूरत का ध्यान रख रही हैं। घर के भीतर भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं अपने आप को सूचना विभाग का अधिकारी बताने वाला एक बुजुर्ग व्यक्ति चुपके-चुपके सबकी तस्वीरें ले रहा है। पुलिसकर्मियों के लिए अब तंबू लग गया है और अस्थाई शौचालय भी बनाए गए हैं।

uttar pradesh,hathras gangrape case,security,news

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिसकर्मी परिवार के सदस्यों के साथ टॉयलेट के वक्त भी जाते हैं। ऐसी सुरक्षा पीड़ित परिवार के लिए जी का जंजाल बन गई है। पीड़ित परिवार ने इससे राहत पाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की है। पीड़ित परिवार की तरफ से सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार ने अर्जी दाखिल की है। अर्जी में कहा गया है कि पुलिस -प्रशासन की बंदिशों के चलते पीड़ित परिवार घर में कैद सा होकर रह गया है। लोगों से मिलने-जुलने की पूरी छूट दिए जाने और अपनी बात खुलकर रखे जाने की मांग की है।

कथित गैंगरेप के 24 दिन बाद बुलगढ़ी में अब बहुत कुछ बदल गया है। पहले परिवार बोल रहा था और गांव वाले खामोश थे। अब पीड़ित का परिवार बोल-बोलकर थक चुका है और गुमसुम सा है, लेकिन अब गांव वाले बोल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पीड़ित के भाई के फोन नंबर और मुख्य आरोपी संदीप के फोन नंबर के बीच 104 बार कॉल हुईं और इस दौरान करीब 5 घंटे बात हुई। अब गांव में हर कोई इन्हीं फोन कॉल्स का जिक्र कर रहा है। अब खुली जुबान से लोग कह रहे हैं कि कुछ न कुछ तो चक्कर था। जिसके जो मन में आ रहा है कह रहा है। कई तरह की थ्योरी अब गांव में चल रही हैं। लोग पीड़ित के परिवार पर आरोप लगाने लगते हैं, लेकिन कही-सुनी बातों के सबूत मांगने पर सब चुप हो जाते हैं और कहते हैं- 'अब ये हमै न पतौ।'

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। चोटों के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार देर रात पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया। हालांकि, प्रशासन ने इससे इनकार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल