न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्कूल खोलने पर सरकार का स्पष्टीकरण, बच्चों के लिए नहीं, सिर्फ स्टाफ के लिए खुलेंगे

हरियाणा शिक्षा विभाग 27 जुलाई से स्कूल खोलने की बात कही तो अभिभावकों की नींद उड़ गई। हालांकि सरकार ने अब स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल तो खुलेंगे, लेकिन सिर्फ स्टाफ के लिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 10:36:07

स्कूल खोलने पर सरकार का स्पष्टीकरण, बच्चों के लिए नहीं, सिर्फ स्टाफ के लिए खुलेंगे

हरियाणा शिक्षा विभाग 27 जुलाई से स्कूल खोलने की बात कही तो अभिभावकों की नींद उड़ गई। हालांकि सरकार ने अब स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल तो खुलेंगे, लेकिन सिर्फ स्टाफ के लिए। छात्रों के लिए स्कूल खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि कोरोना के इस दौर में कदम-कदम पर चुनौती है। जहां कोरोना पर काबू पाने का चैलेंज है तो वहीं जिंदगी की गाड़ी फिर से पटरी पर लाने की चुनौती। इन सबके बीच हर मां-बाप को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। सवाल है कि आखिर कोरोना के इस दौर में स्कूल-कॉलेज कब खुलेंगे। फिलहाल हरियाणा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल खोलने का अभी कोई इरादा नहीं है।

26 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां हैं। सरकार ने 27 जुलाई को स्कूल खोलने की बात कही तो अभिभावक इस बात से परेशान दिखे कि क्या कोरोना के खतरे के बीच ये जोखिम भरा कदम ठीक है। हालांकि हरियाणा सरकार ने अब स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल तो खुलेंगे लेकिन छात्रों के लिए नहीं, सिर्फ स्टाफ के लिए।

वहीं, प्रदेश के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय महामारी के चलते 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक और मिनिस्ट्रियल स्टाफ को पहले की तरह ड्यूटी पर आना पड़ेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

16003 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

वही राज्य में कोरोना मरीजों की बात करे तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 494 नए मरीज सामने आए. इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 16003 हो गई है. इसमें से 11691 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे चुके हैं, अब केवल 4 हजार 57 मरीज ही उपचाराधीन हैं। वहीं, आज 672 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे रिकवरी रेट में करीब 3 फीसद का इजाफा हुआ और डबलिंग 17 दिन पर पहुंच गई। हालांकि प्रदेश में कोरोना से दम तोड़ने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। फरीदाबाद में 4 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 255 पर पहुंच गई। जबकि 59 की हालत चिंताजनक बनी हुई है, इनमें 41 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 18 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।

नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 156, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 46, रेवाड़ी में 38, नूंह में 20, झज्जर में 16, रोहतक में 15, पानीपत में 14, सिरसा में 10, नारनौल में 9, करनाल में 8, पलवल में 7, चरखी-दादरी में 6, अंबाला, कुरक्षेत्र व कैथल में 4-4, हिसार व जींद में 3-3 तथा पंचकूला में एक संक्रमिता मिला।

वहीं फरीदाबाद में 393, गुड़गांव में 135, करनाल में 28, रेवाड़ी में 18, सोनीपत में 16, जींद में 13, झज्जर में 12, पानीपत में 10, यमुनानगर में 9, पलवल, हिसार व नारनौल में 7-7, नूंह में 5, सिरसा में 4, कुरुक्षेत्र में 3, फतेहाबाद व अंबाला में 2-2 तथा पंचकूला में 1 मरीज ठीक होकर घर लौटा।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 2 लाख 88 हजार 478 पर पहुंच गया है, जिसमें 2 लाख 67 हजार 194 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5281 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.65% पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 73.06% है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 17 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 11 हजार 380 पर पहुंच गया है। कोरोना से 255 मौतों से मृत्युदर 1.59% पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत