न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेसबुक पर लाइव सुसाइड, देखने वालों के उड़ गए होश

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में 28 वर्षीय एक युवक ने बीते सोमवार फेसबुक पर लाइव करते हुए अपनी जान दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jul 2018 4:48:21

फेसबुक पर लाइव सुसाइड, देखने वालों के उड़ गए होश

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में 28 वर्षीय एक युवक ने बीते सोमवार फेसबुक पर लाइव करते हुए अपनी जान दे दी। युवक का नाम अमित चौहान बताया जा रहा है। उसने पहले फेसबुक लाइव चलाया और फिर गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात गुरुग्राम के पटौदी इलाके की है।

उसे लाइव देख रहे लोग ये मंजर देखकर हैरान रह गए। हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसके कई दोस्त उसे देख भी रहे थे। उस वक्त वो एक चादर के सहारे छत के पंखे से लटकने की कोशिश करता नजर आ रहा था।

उसका ये लाइव देखकर उसके कुछ दोस्तों ने इसे मजाक समझा। फिर कुछ दोस्तों ने उसे मजाकिया कमेंट और इमोजी भेजे। अचानक अमित का वो लाइव बंद हो गया। कुछ देर बाद उसने दूसरा फेसबुक लाइव शुरू किया। जिसमें उसने अपने गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली।

जिस लाइव में उसने आत्महत्या की। उसका वीडियो एक घंटा छः मिनट का बताया जा रहा है। उसने आत्महत्या क्यों की इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। दैनिक भास्कर के मुताबिक इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। इसलिए कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक अमित चौहान के परिजनों ने मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि अमित पिछले 2 साल से मानसिक तौर पर बीमार था। पीजीआई रोहतक में उसका इलाज चल रहा था। 3 दिन पहले भी वो पीजीआई होकर आया था। मंगलवार की सुबह किसी ग्रामीण ने पुलिस को इस बार में सूचना दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद