न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद / सीनियर कांग्रेस नेता की कोरोना वायरस से मौत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्षद और अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के पूर्व नेता विपक्ष 67 वर्षीय बदरुद्दीन शेख की रविवार देर रात मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 10:13:30

अहमदाबाद / सीनियर कांग्रेस नेता की कोरोना वायरस से मौत

देश में महाराष्ट्र के बाद गुजरात से सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। गुजरात में रविवार को कोविड-19 (Covid-19) के 230 नए मामले आने के बाद राज्य में अभी तक 3,301 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य में संक्रमण से 18 और लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। इन 230 नए मामलों में से 178 अकेले अहमदाबाद के हैं। शहर में अभी तक 2,181 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां अभी तक 104 लोगों की मौत कोविड-19 (Covid-19) के कारण हुई है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्षद और अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के पूर्व नेता विपक्ष 67 वर्षीय बदरुद्दीन शेख की रविवार देर रात मौत हो गई। शेख 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शेख का इलाज एएमसी-संचालित एसवीपी अस्पताल में चल रहा था। वो हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित थे और हाल ही में उनकी दिल की सर्जरी हुई थी। एएमसी नेता प्रतिपक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने शेख का इलाज कर रहे डॉक्टर से बात की, जिन्होंने कहा कि दो दिन पहले उन्हें निमोनिया के लक्षण थे और तीन बार डायलिसिस भी हुआ था।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, 'रमजान महीने के दौरान एएमसी में विपक्ष के पूर्व नेता और बेहरमपुरा वार्ड के पार्षद बदरुद्दीन शेख के निधन की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वह हमेशा जन कल्याण में सक्रिय थे और लोग उनके कार्यों को हमेशा याद रखेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ