न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर ‘गलती से’ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत गई तो पाकिस्तान में दिवाली मनाई जाएगी: विजय रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को दावा किया कि अगर ‘गलती से’ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत गई तो पाकिस्तान में दिवाली मनाई जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Mar 2019 9:52:39

अगर ‘गलती से’ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत गई तो पाकिस्तान में दिवाली मनाई जाएगी: विजय रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को दावा किया कि अगर ‘गलती से’ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत गई तो पाकिस्तान में दिवाली मनाई जाएगी। बीजेपी की ‘विजय संकल्प’ रैली में सीएम रूपाणी ने कहा कि ‘हालांकि ऐसा होने वाला नहीं है, लेकिन जब 23 मई को परिणाम (आम चुनाव का) घोषित होगा और (यदि) गलती से कांग्रेस जीत जाएगी, तो पाकिस्तान में दिवाली मनायी जाएगी, क्योंकि वे (कांग्रेस) उससे जुड़े हैं।' उन्होंने कहा ‘देश की जनता 23 मई को नरेंद्र भाई (नरेंद्र मोदी) की जीत सुनिश्चित करेगी, जिसके बाद पाकिस्तान में शोक मनाया जाएगा।’ वही सीएम रूपाणी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार है और राहुल गांधी के टीचर सैम पित्रोदा कहते हैं कि पांच सात लोगों ( पुलवामा हमला किया) के लिए पाकिस्तान को दोष देना गलत है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।’ बता दे, सैम ने बीते दिनों बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे थे।

सीएम रूपाणी ने विपक्ष पर सैन्य बलों का अपमान करने का आरोप लगाया। सीएम ने पूछा, ‘सैन्य बलों के प्रमुखों (बालाकोट हवाई हमले के बाद) की ओर से कहे गये शब्दों को खारिज कर किसका समर्थन करना चाहते हैं।’

सीएम रूपाणी ने कहा, 'जब नरेंद्रभाई भारत को 'राम राज्य' बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं, तो विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। कांग्रेस, कम्युनिस्ट, आतंकवादी, नक्सली, भ्रष्ट, ममता, मायावती, अखिलेश, चंद्रबाबू ... सभी स्वार्थी एक साथ (उनके खिलाफ) आ गए हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह को 'गुजरात के बेटे' बताते हुए रूपाणी ने कहा कि एक ओर जहां वे भारत को राष्ट्रों की लीग के बीच खड़ा करने के लिए काम कर रहे हैं, तो वहीं विपक्षी दल मोदी को हराने के उद्देश्य से एकजुट हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल