न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत : तक्षशिला कॉम्पलेक्स में भीषण आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, 17 की मौत

गुजरात के शहर सूरत में तक्षशिला कॉम्पलेक्स में आग लग गई। ये आग इमारत की चौथी मंज‍िल पर लगी। यहां पर स्‍थि‍त कोच‍िंग सेंटर में आए कई छात्र-छात्राएं फंस गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 May 2019 7:56:21

सूरत : तक्षशिला कॉम्पलेक्स में भीषण आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, 17 की मौत

गुजरात के शहर सूरत में तक्षशिला कॉम्पलेक्स में आग लग गई। ये आग इमारत की चौथी मंज‍िल पर लगी। यहां पर स्‍थि‍त कोच‍िंग सेंटर में आए कई छात्र-छात्राएं फंस गए। जान बचाने के लिए वह चौथी मंज‍िल से ही कूद गए। आग से झुलसने में 17 लोगों की जान चली गई। छत से कूदने के कारण कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने की ये घटना सूरत के सरथना इलाके की है। सूरत के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल खबर आ रही है बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया गया है,दमकल विभाग की करीब 18 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बचने के लिए 40 से ज्‍यादा छात्र छात्राओं ने दूसरी मंज‍िल से ही छलांग लगा दी। इस हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। उन्‍होंने अध‍िकार‍ियों से बात कर हताहतों को पूरी मदद मुहैया कराने के न‍िर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, शाम को ये आग तक्षशिला आर्केड अपार्टमेंट में लगी। इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगने से कई लोग अंदर फंस गए। सरथना इलाके में स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स एक कमर्शल कॉम्प्लेक्स है और इसमें कई दुकानें और कोचिंग सेटर्स हैं। मृतकों में ज्यादातर स्टूडेंट हैं, जो कॉम्प्लेक्स में स्थित एक कोचिंग में पढ़ने आए थे। हालांकि आग लगने की वजह पता नहीं चली है।

सूरत हादसे पर गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने कहा कि यह बहुत दुखद है। इस हादसे में छोटे बच्चे अग्निकांड का शिकार हुए जो कोचिंग क्लास में पढ़ रहे थे। राज्य सरकार की तरफ से पीड़ितों के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है। इसके अलावा जो छात्र घायल हुए हैं उनके इलाज का समुचित प्रबंध किया जा रहा है।

तक्षशिला इमारत में लगी आग पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदना पीड़ित परिजनों के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात सरकार से तत्काल राहत पहुंचाने की अपील की।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि आग किस वजह से लगी इसकी जांच कराई जाएगी। अभी फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता आग की चपेट में आए लोगों को इमारत से सुरक्षित निकालना है। सूरत की सभी एजेंसियां मौके पर है और पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जा रही है।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत