न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू: आधी रात को जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमला, जेकेपी के दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

जम्मू में गुरुवार को एक बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकियों के एक ग्रेनेड हमले में जेकेपी के दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 May 2018 8:22:25

जम्मू: आधी रात को जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमला, जेकेपी के दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

जम्मू में गुरुवार को एक बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकियों के एक ग्रेनेड हमले में जेकेपी के दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान एसपीओ अजय और पीएसओ इशरार शाह के तौर पर हुई है। इस हमले में एक नागरिक भी जख्मी हुआ है। पुलिस पार्टी पर हुए हमले में घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सीज कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इस वारदात को दो-तीन आतंकियों ने अंजाम दिया है। बस अड्डे से फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। आतंकी वारदात के बाद फरार होने में कामयाब हो गए हैं।

पेड़ से आतंकियों का निशाना चूका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुपर स्पैशिलिटी को जाने वाले फ्लाईओवर से ग्रेनेड पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फेंका गया। फ्लाईओवर और पुलिसकर्मियों के बीच एक पेड़ होने की वजह से आतंकी सीधा निशान पुलिस पार्टी को नहीं बना सके। यह वजह रही कि ग्रेनेड पुलिस पार्टी से थोड़ी दूरी पर गिरा।

सुंजवां के चार महीनों बाद जम्मू में हमला

सुंजवां आर्मी कैंप पर हमले के करीब चार महीनों बाद आतंकियों ने फिर से जम्मू को निशाना बनाया है। आतंकियों ने इसके पहले भी कई बार जम्मू शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बना कर हमला किया है। आतंकियों ने जम्मू की प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर को साल 2002 में निशाना बना कर एक साल के भीतर दो बार हमला किया था। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

कुछ दिनों पहले ही मिले थे इनपुट

सुरक्षा एजेसियों को कुछ दिनों पहले से ही जम्मू शहर में आतंकियों के मौजूद होने के इनपुट मिल रहे थे। जम्मू के आसपास के इलाकों में बने सेना और पुलिस के कैंपों की चौकसी इसी कारण से बढ़ा दी गई थी। रात को भी ड्रोन और हेलीकाप्टर की मदद से शहर में निगरानी की जा रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल