न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रेटर नोएडा : कोरोना वायरस की आशंका में चीनी नागरिक ने खुद को किया फ्लैट में बंद

चीनी नागरिक ओप्पो कंपनी का अधिकारी है। यह मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना इलाके का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Mar 2020 8:04:00

ग्रेटर नोएडा : कोरोना वायरस की आशंका में चीनी नागरिक ने खुद को किया फ्लैट में बंद

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भारत में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। अब तक भारत में 29 कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर सरकार अलर्ट है। एयरपोर्ट पर मुसाफिरों की स्क्रीनिंग की जा रही है और लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरुक किया जा रहा है। इन सबके बावजूद हिंदुस्तान के कई शहरों में हर रोज कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हो रही है। वहीं, दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में चीनी नागरिक ने कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका पर खुद को फ्लैट में बंद कर लिया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन कई घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां नहीं पहुंची। इस खबर के सामने आते ही सोसाइटी के लोग भी जमा हो गए। बताया जा रहा है कि यह चीनी नागरिक ओप्पो कंपनी का अधिकारी है। यह मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना इलाके का है।

गुरुग्राम में कोरोना वायरस से पेटीएम का कर्मचारी संक्रमित

गुरुग्राम में पेटीएम के एक कर्मचारी को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। फिलहाक वो दिल्ली के सफजदरजंग अस्पताल में भर्ती है। इस बीच कंपनी ने एक बयान में कहा कि संक्रमित कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टियां बिता कर भारत लौटा था। पेटीएम ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों के लिए घर से काम करने की सलाह दी है, जबकि कंपनी की गुरुग्राम इकाई की सफाई की जा रही है।

बता दे, केंद्र और दिल्ली सरकार ने इस वायरस से सामना करने के लिए बड़ी तैयारी की है। दिल्ली में 25 अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड तैयार कराया गया गै। जिनमें 19 सरकारी अस्पताल हैं और 6 गैर सरकारी अस्पताल हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस नए वायरस से निपटने की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आम लोग हों या खास किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को दिल्ली के सस्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी बताया था कि करीब 3.5 लाख एन 95 मास्क उपलब्ध हैं, यही नहीं कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले स्टाफ के लिए 8000 सेपेरेशन किट भी तैयार हैं।

इसके साथ ही रैपिड एक्शन टास फोर्स भी बनाई गई है। अलग-अलग एयरपोर्ट पर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अब भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय विमानों के यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जबकि अभी तक सिर्फ 14 देशों से आए मुसाफिरों की जांच होती थी।

भारत में कहां-कहां कोरोना वायरस के मामले आए सामने

देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से ग्रसित कुल 29 मरीज कन्फर्म हो चुके हैं, जिनमें से केरल के 3 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज पूरा हो चुका है। बाकी 25 मरीजों में से 16 इटली के नागरिक हैं, जो बतौर टूरिस्ट भारत आए हैं। एक मरीज इटली के इन सैलानियों का ड्राइवर है, जो भारत का है। इसके अलावा एक मरीज दिल्ली का है, जिसके संपर्क में आने से उसके ही 6 रिश्तेदार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि आखिरी एक मरीज तेलंगाना का है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर