न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द आपकी जेब में खनकेगा 20 रुपये का सिक्का, जानें क्या है इसकी खूबियां

बुधवार को सरकार ने 20 रुपये के सिक्के जारी करने की घोषणा की। इन सिक्कों को लेकर वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 1:26:11

जल्द आपकी जेब में खनकेगा 20 रुपये का सिक्का, जानें क्या है इसकी खूबियां

बुधवार को सरकार ने 20 रुपये के सिक्के जारी करने की घोषणा की। इन सिक्कों को लेकर वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 20 रुपये के सिक्के का आकार 27 एमएम होगा। सिक्के के आगे वाले भाग पर अशोक स्तम्भ का सिंह होगा, जिसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। सिक्के में बायीं ओर हिंदी में 'भारत' और दायीं ओर अंग्रेजी में 'INDIA' शब्द लिखा होगा। सिक्के की आउटर रिंग 65 फीसदी कॉपर, 15 फीसदी जिंक और 20 फीसदी निकल होगा जबकि अंदर की डिस्क में 75 फीसदी कॉपर, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकल होगा। सिक्के के अगले भाग पर अंतरराष्ट्रीय अंकों में अंकित मुल्य 20 होगा। सिक्के पर रुपये का प्रतीक भी बना होगा। देश की कृषि प्रधानता को दिखाने वाले अनाज का भी डिजाइन इस पर बनाया जाएगा। सिक्के पर हिंदी और अंग्रेजी में बीस रुपये लिखा होगा। हालांकि अभी तक इसका मानक वजन कितना होगा पता नहीं चल पाया है।

20 rupee coin,rbi,coin,business news in hindi,ministry of finance,modi government,20 rupee coin

10 साल बाद जारी होगा सिक्का

10 साल पहले मार्च 2009 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 10 रुपये का सिक्का जारी किया था। तब से 13 बार सिक्कों की डिजाइन बदली है, जिससे जनता के बीच अक्सर भ्रम फैलता है। जनता की शिकायत रहती है कि कुछ दुकानदार कभी-कभी 10 रुपये के सिक्के को जाली समझकर लेने से इन्कार कर देते हैं।

बता दे, मोदी सरकार में 2016 में जहां 500 और 1000 रुपये के नोट अचानक बंद किए गए थे, वहीं 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए थे। इन नए नोटों को जारी करने के बाद अब तक 10 रुपये, 50 रुपये 100 रुपये और 200 रुपये के नए नोट जारी किए जा चुके हैं। 200 रुपये और 2000 रुपये के नोट पहली बार चलन में लाए गए हैं। इस कड़ी में 20 रुपये के सिक्के भी पहली बार जारी किए जा रहे हैं।

पिछले साल RBI ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें 14 प्रकार के सिक्कों की वैधता यानी लीगल टेंडर जारी रहने की बात कही गई थी। करेंसी नोट की तुलना में सिक्कों की लाइफ ज्यादा होती है और लंबी अवधि तक ये चलन में बने रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल