न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल-डीजल के दाम देते रहेंगे आपको झटका, एक्साइज ड्यूटी घटाने के मूड में नहीं सरकार

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार 5वें दिन बढ़ोतरी हुई है। आज देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Apr 2018 8:05:41

पेट्रोल-डीजल के दाम देते रहेंगे आपको झटका, एक्साइज ड्यूटी घटाने के मूड में नहीं सरकार

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार 5वें दिन बढ़ोतरी हुई है। आज देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इसी के साथ डीजल के दाम अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं जबकि दिल्ली में पेट्रोल के दाम 55 महीने के हाई पर हैं। दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है जबकि मुंबई में ये 82 रुपये 35 पैसे प्रति लीटर है। आसमान छू रहीं डीजल और पेट्रोल की कीमतों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद काफी कम है। वित्त मंत्रालय पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के पक्ष में नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय चाहता है कि राज्य सरकार सेल्स टैक्स या वैट कम करके जनता को राहत दें।

वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राजकोषीय घाटा कम करने के उद्देश्य से चल रही सरकार एक्साइज ड्यूटी कम करना नहीं चाहती। बता दें कि तेल के रिटेल दामों में चौथा हिस्सा एक्साइज ड्यूटी का ही होता है। उन्होंने कहा, 'एक्साइज ड्यूटी घटाना एक राजनीतिक कदम होगा लेकिन अगर हमें राजकोषीय घाटा बजट के मुताबिक रखना है तो ऐसे कदमों से बचना होगा।'

सरकार का टारगेट इस वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को जीडीपी का 3.3% का है, पिछले वित्त वर्ष में यह 3.5 प्रतिशत था। अधिकारी ने बताया, 'तेल की कीमतों में हर एक रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने पर सरकार को 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा।' उन्होंने कहा कि तेल मंत्रालय ने अभी आधिकारिक रूप से तेल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने को नहीं कहा है। अधिकारी ने कहा कि जनता पर तेल की कीमतों का बोझ कम करने के लिए राज्यों को वैट में कटौती करनी चाहिए।

केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 15.33 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगाती है। तेल पर राज्य सेल्स टैक्स या वैट अलग-अलग दर से लगाते हैं। दिल्ली में पेट्रोल पर वैट 15.84 रुपये प्रति लीटकर और डीजल पर 9.68 प्रति लीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता