न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्‍मू-कश्‍मीर : 18 हुर्रियत और 155 राजनेताओं से वापस ली गई सुरक्षा

बुधवार को केंद्र सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर के अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की है। साथ ही कुछ नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह से वापस ले ली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 1:10:49

जम्‍मू-कश्‍मीर : 18 हुर्रियत और 155 राजनेताओं से वापस ली गई सुरक्षा

बुधवार को केंद्र सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर के अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की है। साथ ही कुछ नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह से वापस ले ली है। इसमें 18 हुर्रियत नेताओं और 155 राजनेताओं के नाम शामिल है। सरकार का मानना है कि अलगाववादी नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराना बेवजह का खर्चा है। इस खर्चे को राज्‍य में विकास के लिए काम में लिया जा सकता है। इससे पहले रविवार को सरकार ने चार लोगों से सुरक्षा वापस ली थी। जिन 155 लोगों से सुरक्षा व्‍यवस्‍था वापस ली गई है उनमें राजनेताओं के साथ ही कार्यकर्ता भी शामिल है। सरकार का कहना है कि उनके कार्यकलापों और चेतावनी के स्‍तर की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है। इनमें शाह फैसल का नाम भी शामिल है। फैसल ने कुछ दिनों पहले ही आईएएस का पद छोड़ा है। सरकारी आदेश के मुताबिक, अलगाववादियों को दी गई सुरक्षा में शामिल वाहन भी वापस ले लिए जाएंगे। इसमें कहा गया है, किसी भी अलगाववादी को सुरक्षाबल कोई सुरक्षा नहीं देंगे। सरकार की तरफ से सुविधा दी गई अन्य सुविधाएं भी तत्काल प्रभाव से वापस ले ली जाएंगी।

जिन नेताओं से सुरक्षा वापस ली गई है उनमें एसएस गिलानी, अगा सैयद मोसवी, मौलवी अब्‍बास अंसारी, यासीन मलिक, सलीम गिलानी, शाहिद उल इस्‍लाम, जफर अकबर भट, नईम अहमद खान, मुख्‍तार अहमद रजा, फारूक अहमद किचलू, मसरूर अब्‍बास अंसारी, आगा सैयद अबुल हुसैन, अब्‍दुल गनी शाह और मोहम्‍मद मुसादिक भट के नाम शामिल हैं।

सरकार के इस कदम के बाद करीब 1000 पुलिस कर्मी और 100 सरकारी वाहन पुलिस का रोजमर्रा का काम करने के लिए उपलब्‍ध होंगे। इससे पहले सरकार अलगाववादी नेताओं मीरवाइज उमर फारूक, अब्दुल ग़नी बट, बिलाल लोन, हाशिम कुरैशी, शब्बीर शाह से सुरक्षा वापस ले ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत