न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी हमारी पार्टी की मदद लेती तो कम से कम गोरखपुर में तो हार नहीं होती : ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Mar 2018 8:52:51

बीजेपी हमारी पार्टी की मदद लेती तो कम से कम गोरखपुर में तो हार नहीं होती : ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री से उपचुनाव के नतीजों पर बात हुई है। इस उपचुनाव में बीजेपी ने सहयोगी दलों से कोई मदद नहीं ली। अगर बीजेपी हमारी पार्टी की मदद लेती तो कम से कम गोरखपुर में तो हार नहीं होती, क्योंकि इतने वोट तो हमारे समाज के लोग बीजेपी को हमारे कहने से डालते ही। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सहयोगी दलों के सहयोग नहीं लेने से चूक हुई है। दिव्यांग जन कल्याण मंत्री और भारतीय समाज सुहेलदेव पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हमारा भी सहयोग गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा के उपचुनाव में लेना चाहिए था।

फूलपुर सीट के नतीजों पर उन्होंने कहा कि वहां जीत का अंतर ज्यादा रहा। हमारी पार्टी के सहयोग करने पर भी वहां की स्थिति क्या होती, वह तो अभी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, यह दावा तो हम कर ही सकते हैं कि सपा की जीत का अंतर बेहद कम रहता। हमने सीएम से कहा है कि चुनावों में सभी दलों का सहयोग लिया जाए।

जातीय समीकरण को कम आंका

बीजेपी ने इस जातीय समीकरण को कम आंका और समझती रही कि बसपा का वोट ट्रांसफर नहीं होगा। जबकि पिछले चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी को 39 फ़ीसदी ही वोट मिले थे। जबकि बसपा और सपा का वोट प्रतिशत 45 फ़ीसदी के करीब था। आसान सा अंकगणित बीजेपी नहीं समझ सकी। इतना ही नहीं मायावती ने यह भी साबित कर दिया कि उसका कैडर दलित वोट आज भी उनके साथ है और एक आदेश पर वह ट्रांसफर भी हो सकता है। बीजेपी के सामने अब इस जातीय समीकरण को तोड़ने की चुनौती भी होगी।

उपचुनाव में कम वोटिंग

वैसे तो उपचुनावों में वोटिंग प्रतिशत कम ही रहता है। लेकिन गोरखपुर और फूलपुर में इतना कम मतदान होगा बीजेपी ने नहीं सोचा था। बीजेपी के कार्यकर्ता अपने वोटर को मतदान केंद्र तक नहीं ला सके। यहां भी संगठन में कमी नजर आई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिस मजबूत संगठन को जीत का श्रेय देते रहे हैं, वह भी अति उत्साहित नजर आया। वह मानकर चल रहा था कि उसका वोटर निकलेगा। ऐसा हुआ नहीं। फूलपुर में 37 फीसदी के करीब तो गोरखपुर में करीब 47 फीसदी मतदान ही हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत