न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से लड़ने के लिए Google ने बनाया डूडल, बताया कैसे रोकें इस महामारी को

कोरोना (Coronavirus) के कोहराम के बीच गूगल (Google) ने इसके संक्रमण से बचने के लिए तरीके सुझाए हैं। इसके लिए गूगल ने खास डूडल बनाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 12:11:27

कोरोना से लड़ने के लिए Google ने बनाया डूडल, बताया कैसे रोकें इस महामारी को

कोरोना (Coronavirus) के कोहराम के बीच गूगल (Google) ने इसके संक्रमण से बचने के लिए तरीके सुझाए हैं। इसके लिए गूगल ने खास डूडल बनाया है। डूडल के जरिए लोगों को संदेश दिया जा रहा है। गूगल ने जो डूडल बनाया है, उसका हर अक्षर घर के अंदर रहने के दौरान किसी तरह के सकारात्मक क्रियाकलाप में जुटे रहने का संदेश देता है। इसमें गिटार बजाने, किताबें पढ़ने, कसरत करने, प्रियजनों से बात करने आदि का संदेश दिया गया है। इस डूडल पर क्लिक करने के बाद एक वेबपेज खुलता है जिस पर लोगों को संदेश दिया गया है कि वे कोविड 19 (Covid-19) को रोकने के लिए इन अहम टिप्स को फॉलो करें।

Google Doodle के इस पेज पर कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर काफी बातें बताई हैं। Google Doodle के मुताबिक इस वायरस को खत्म करने के लिए फिलहाल किसी प्रकार की दवा नहीं बन पाई है। इसलिए आप खुद को सुरक्षित रखकर ही इसे फैलने से रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए Google Doodle ने ये Tips बताए हैं

- अपने हाथ को नियमित समय पर साबुन और पानी से धोएं। साथ ही सैनिटाइजर की मदद से इसे साफ रखें।

- खांसी या छींकते समय अपने नाक और मुंह को किसी टिशू पेपर या कोहनी को मुंह पर रखें। हाथ को सीधे मुंह पर न ले जाएं, इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।

- मरीजों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।

- अगर आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे या फिर तबीयत खराब लग रही है तो आप खुद को बाकि लोगों से दूर रखें और घर पर एकांत में रहें।

- अगर आपके हाथ साफ नहीं हैं तो मुंह, नाक और आंख को उससे न पोछें।

इसके साथ एक वीडियो भी बनाया है। इसमें लिखा है...

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में ऐसे मदद करें:

- घर पर रहें

- दूरी बनाकर रखें

- हाथों को साफ रखें और धोते रहें

- खांसी के दौरान खयाल रखें कि कोई और इसकी चपेट में न आए

- तबीयत खराब होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर फोन करें

आपको बता दे, कोरोना वायरस दुनियाभर के करीब 200 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इससे करीब 10 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। करीब 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में अब तक संक्रमण के 2 लाख 45 हजार 66 मामले सामने आए हैं। 6 हजार 75 मौतें हुई हैं। यहां सबसे ज्यादा संक्रमण के करीब 93 हजार मामले न्यूयॉर्क में हैं। इनमें 50 हजार मामले केवल न्यूयॉर्क सिटी के हैं। शहर में लगभग 1 हजार 562 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को यहां 4 हजार नए केस सामने आए और 188 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर