न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, हफ्ते में 2 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

अमरनाथ यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे 1 जुलाई से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन हफ्ते में दो बार चलाई जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 7:59:35

अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, हफ्ते में 2 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर पहुंचे अमित शाह ने राजभवन में अमरनाथ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की। अमित शाह कल अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। इस बीच अमरनाथ यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे 1 जुलाई से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन हफ्ते में दो बार चलाई जाएगी।

दिल्ली के आनंद विहार से सोमवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी तो वहीं ऊधमपुर से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ये ट्रेन आनंद विहार से शुरू हो कर ग़ाज़ियाबाद , मेरठ, अंबाला कैंट,लुधियाना, जम्मूतवी होते हुए ऊधमपुर तक जाएगी। इस साल अमरनाथ यात्रा एक जुलाई को शुरू होगी और 15 अगस्त तक चलेगी।

केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन इस बार अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्कता बरत रही है। इसी के मद्देनजर चाक चौबंद सुरक्षा के बीच गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि अमित शाह सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की संभावनाए भी तलाशेंगे।

दो दिन के दौरे के बीच वो छोटे दलों के प्रतिनिधि मंडल से भी मिल सकते हैं। हैरानी की बात ये रही कि गृह मंत्री के इस दौरे के दौरान अलगाववादी और हुर्रियत नेता बिलकुल शांत हैं। आमतौर पर गृहमंत्री के आते ही अलगाववादी कश्मीर बंद करते थे।

अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर

1 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर है। गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि आतंकी 7 तरीके से अमरनाथ यात्रा के दौरान हमला कर सकते हैं। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने भी खास तैयारी की है। यात्रा रूट पर IED के खतरे को देखते हुए। BDT टीम की संख्या दो गुनी की गई है। साथ ही 40 ऐसे नए एक्सपर्ट को लगाया जा रहा है जिन्होंने हाल ही में IED से निपटने की खास ट्रेंनिग ली है।

यात्रा रूट पर CCTV कैमरे और ड्रोन की संख्या दो गुनी की जाएगी। आरएफ टैगिंग के लिए ज्यादा संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही हर प्राइवेट गाड़ी का भी आरएफ टैगिंग किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा को ज्यादा हाईटेक करने के लिए 55 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए हैं। पहलगाम के नुनवान कैंप और बालटाल कैंप की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो तैनात किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल