न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज लगातार दूसरे दिन सोने के रेट में आई गिरावट, ये रहा 10 ग्राम का भाव

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त लिवाली से सोना (Gold Price) 120 रुपये गिरकर 34,080 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 5:49:59

आज लगातार दूसरे दिन सोने के रेट में आई गिरावट, ये रहा 10 ग्राम का भाव

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त लिवाली से सोना (Gold Price) 120 रुपये गिरकर 34,080 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव कम करने से चांदी भी 370 रुपये गिरकर 40,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में कमजोर रुख से घरेलू बाजार में भी सोने को लेकर कमजोर धारणा बनी हुई है। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से भी कीमती धातु में कमजोर रुख रहा।

गुरुवार को 450 की गिरावट आई थी

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 120-120 रुपये गिरकर 34,080 रुपये और 33,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुरुवार को सोना 450 रुपये गिरा था। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये टूटकर 26,500 रुपये प्रति इकाई पर आ गई।

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 370 रुपये गिरकर 40,680 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 724 रुपये गिरकर 39,144 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 1,000-1,000 रुपये गिरकर 81,000 रुपये और 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहा।

वैश्विक स्तर पर डॉलर में मजबूती से सोना दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सोना 0.28 प्रतिशत गिरकर 1,310.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.22 प्रतिशत गिरकर 15.64 डॉलर प्रति औंस पर रही।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी