न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज शाम 5 बजे होगा मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार, थोड़ी देर में गोवा जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनोहर पर्रिकर को श्रदांधजलि देने के लिए थोड़ी देर में गोवा जाएंगे। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में भी सभी मंत्री श्रद्धांजलि देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Mar 2019 9:31:48

आज शाम 5 बजे होगा मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार, थोड़ी देर में गोवा जाएंगे पीएम मोदी

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का 63 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनोहर पर्रिकर को श्रदांधजलि देने के लिए थोड़ी देर में गोवा जाएंगे। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में भी सभी मंत्री श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि आज शाम पांच बजे मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पर्रिकर पिछले एक साल से अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। मनोहर पर्रिकर लंबे समय से पैंक्रियाज कैंसर (Pancreatic cancer) से पीड़ित थे। 13 दिसंबर 1955 को पैदा हुए पर्रिकर गोवा में बीजेपी के दिग्गज नेता थे। उनके नाम कई उपलब्धियां हैं। वह ना सिर्फ बीजेपी से गोवा के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं बल्कि मोदी सरकार में रक्षा मंत्री का पद भी संभाला। मनोहर पर्रिकर की तबियत खराब होने की वजह से उनका इलाज अमेरिका से लेकर गोवा, मुंबई और दिल्ली के बड़े अस्पतालों में हुआ था। लेकिन रविवार को उन्होंने गोवा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मनोहर पर्रिकर के निधन से गोवा के सामाजिक राजनीतिक हालात में बहुत बड़ा असर होगा। वो आईआईटी से पास पहले इंजीनियर थे, जो किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री बने। साथ में गोवा में प्रशासनिक कार्यों पर उनकी छाप अमिट रहेगी। केंद्र ने उनके निधन पर सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सोमवार को मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई दी जाएगी।

सुबह 9:30 से 10:30 तक मनोहर पर्रिकर के शव को भाजपा के मुख्य कार्यालय पंजिम में रखा जाना है।

सुबह 10:30 बजे: मनोहर पर्रिकर के शव को कला अकादमी, पंजिम में ले जाया गया।

सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक: जनता मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन कर सकेगी।

04:00 PM: मीरामार के लिए मनोहर पर्रिकर की शवयात्रा निकाली जाएगी।

04:30 PM: मीरामार पर अंतिम विधि की जाएगी।

05:00 PM: मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

manohar parrikar dies,chief minister of goa,funeral,final farewell,funeral,last visit,panaji,panjim

मनोहर पर्रिकर भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी के ऐसे पहले राजनेता थे जिन्होंने ख़ुद को 'सॉफ्ट हिंदुत्व' के आइकन के रूप में आगे रखते हुए सभी समुदायों को शांति का संदेश दिया वो भी ऐसे माहौल में जब उनकी पार्टी देश के दूसरे हिस्सों में हिंदुत्व पर आक्रामक रूप अपनाए हुई थी। उन्होंने ऐसे वक्त में जब लोगों का राजनीति पर से भरोसा उठता जा रहा था, अपनी व्यक्तिगत हैसियत से आदर्श पेश कर लोगों में भरोसा जगाया। सजग और पढ़े-लिखे मध्य वर्ग ने उन पर दांव लगाया और एक तरह से पर्रिकर उनके नायक बन गए। पर्रिकर गोवा में बीजेपी के निर्विवाद नेता था, पार्टी में ऐसा कोई नहीं था, जो उन्हें चुनौती देता। वो बीजेपी के उन चार विधायकों में शामिल थे, जो सबसे पहले बीजेपी के टिकट पर गोवा विधानसभा के लिए चुने गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत