न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना तानाशाह किम जोंग उन से की, कहा - जनता निकालेगी श्राद्ध का जुलूस

बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद गिरिराज सिंह ने पटना पहुंचने से पहले ट्वीट करके यहां की राजनीति गरमा दी है। गिरिराज ने अपने ट्विट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना किम जोंग से कर डाली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jun 2019 11:10:44

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना तानाशाह किम जोंग उन से की, कहा - जनता निकालेगी श्राद्ध का जुलूस

बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद गिरिराज सिंह ने पटना पहुंचने से पहले ट्वीट करके यहां की राजनीति गरमा दी है। गिरिराज ने अपने ट्विट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना किम जोंग से कर डाली। गिरिराज ने कहा ममता बनर्जी के खिलाफ जो भी आवाज उठाएगा उसे कत्ल कर दिया जाएगा। किसी को भी विजय जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। जनता उनकी उल्टी गंगा का जुलूस निकाल देगी। उनके श्राद्ध का जुलूस निकाल देगी। गौरतलब है कि बंगाल में हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा था कि अब सूबे में बीजेपी के विजय जुलूसों को इजाजत नहीं दी जाएगी। ममता ने कहा कि उनके पास सूचनाएं हैं कि बीजेपी ने विजय जुलूसों के नाम पर कई जिलों में अव्यवस्था फैलाई है और इसलिए अब से एक भी विजय जुलूस नहीं निकलेगा। बता दे, केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद गिरिराज सिंह पहली बार पटना जा रहे है।

दरअसल, इफ्तार पार्टी को लेकर गिरिराज सिंह के एक ट्वीट ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। ईद के त्योहार से पहले हर जगह राजनीतिक इफ्तार पार्टी का दौर चल रहा था। नेता अपने समर्थकों और साथियों के साथ मोहब्बत का पैगाम दे रहे थे। इसी बीच बिहार में हुई इफ्तार पार्टी पर राजनीतिक लड़ाई भी सामने आई। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर इफ्तार पार्टी पर सवाल उठाए। गिरिराज सिंह ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते?। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि अपने धर्म-कर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावे में आगे रहते हैं?'

वहीं अब अपने ट्वीट को लेकर गिरिराज सिंह ने किसी तरह का कोई खेद भी प्रकट नहीं किया और न ही ये कहा कि गृह मंत्री ने उनको फटकार लगाई। इससे गिरिराज कहीं न कहीं ये संदेश दे रहे हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। हालांकि गिरिराज भी इस बात को मानते हैं कि बिहार में राजनीति समीकरण जिस प्रकार हैं, उसमें नीतीश कुमार को भी लेकर चलना है। इसलिए गिरिराज सिंह ने वही फॉर्मूला अपनाया जो कि टिकट बंटवारे के वक्त अपनाया था। हर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो कार्यकर्ता हैं, थे और रहेंगे।

आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट के साथ कुल चार तस्वीरें पोस्ट की। इनमें केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान शामिल हैं। ये मामला जीतनराम मांझी की इफ्तार पार्टी की है, जिसमें नीतीश समेत अन्य नेता शामिल होने गए थे। इसके बाद गिरिराज सिंह के ट्वीट पर विरोधियों समेत एनडीए के कई नेताओं ने पलटवार किया था। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनको फटकार लगाई थी। अमित शाह ने गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए बेवजह की बयानबाजी से दूर रहने के लिए कहा है। मित शाह ने NDA के सहयोगी दलों पर बयान पर नाराजगी जताई और साफ शब्दों में कहा कि अगर इस तरह की गलती फिर दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत