न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद हादसाः पीड़ित परिजनों ने मेरठ हाईवे पर मृतकों के शव रखकर लगाया जाम

पीड़ित परिवार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। सूचना मिलने पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी लोगों से बातचीत कर समझाने कोशिश कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 1:42:36

गाजियाबाद हादसाः पीड़ित परिजनों ने मेरठ हाईवे पर मृतकों के शव रखकर लगाया जाम

गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट में गलियारे की छत गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को मृतकों के परिजनों ने शव को गाजियाबाद को मेरठ से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH 58 पर रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। सूचना मिलने पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी लोगों से बातचीत कर समझाने कोशिश कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार करने गए लोगों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने एनएच-58 पर जाम लगा दिया। मृतकों के परिजन एनएच-58 पर शव रखकर बैठ गए और एनएच को जाम कर दिया। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच-58 पर लंबा जाम लग गया। बताया जाता है कि राजमार्ग जाम होने के कारण करीब 15 किलोमीटर तक वाहन खड़े हो गए। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी भी परिजनों से बातचीत के लिए पहुंचे है। अधिकारियों ने परिजनों को किसी समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने फिर से एनएच जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। बता दें कि एक बुजुर्ग की अंत्येष्टि करने परिजन, रिश्तेदार और अन्य लोग मुरादनगर के श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी।

तीन लोग गिरफ्तार

वहीं 25 लोगों की हुई मौत मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों की लापरवाही से गाजियाबाद के मुरादनगर में दो दर्जन से ज्यादा जिंदगियों पर भारी पड़ गई। उनके नाम है

निहारिका सिंह- ईओ, मुरादनगर नगरपालिका
चंद्रपाल- जूनियर इंजीनियर
आशीष- सुपरवाइजर
अजय त्यागी- ठेकेदार

मामले में ठेकेदार अजय त्यागी अभी भी फरार चल रहा है। इससे पहले अधिशासी अधिकारी, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई सीपी सिंह, सुपरवाईजर आशीष समेत अन्य अज्ञात व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के निर्देश पर गैर इरादतन हत्या, भ्रष्टाचार लापरवाही सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज क़िया गया है।

एसपी ग्रामीण इरज राजा ने बताया कि इस मामले में मुरादनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ईओ, जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी कवायद जारी है।

गौरतलब है कि दो महीने पहले ही इस गलियारे का निर्माण किया गया था। 15 दिन पहले इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। इतना ही नहीं अभी इसका लोकार्पण भी नहीं हुआ था। घटिया निर्माण की वजह से हुए इस हादसे ने अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत की पोल खोल दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल