न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जब जर्मनी में राहुल से पूछा गया आप संसद में पीएम मोदी के गले क्यों लगे थे? तो मिला यह जवाब...

इस कार्यक्रम में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि आप संसद में पीएम मोदी के गले क्यों लगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Aug 2018 4:13:11

जब जर्मनी में राहुल से पूछा गया आप संसद में पीएम मोदी के गले क्यों लगे थे? तो मिला यह जवाब...

जर्मनी Germany के हैम्बर्ग स्थित बुसेरियर समर स्कूल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कांग्रेस Congress President अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए और कहा कि मोदी सरकार Modi Government ने नोटबंदी और जीएसटी के जरिए अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा, 'सरकार सिर्फ नोटबंदी पर नहीं रूकी, बल्कि इसके तुरंत बाद जीएसटी को बुरी तरह लागू किया गया। इसके चलते हजारों उद्योग-धंधों पर ताला लग गया।'
इस कार्यक्रम में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि आप संसद में पीएम मोदी के गले क्यों लगे? तो उन्होंने कहा कि अगर आप से कोई नफरत करता है तो आप उसका जवाब नफरत से मत दीजिए। राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने मुझे लेकर कई बार हेट स्पीच दी है। मैं उन्हें बताना चाहता था कि दुनिया इतनी भी बुरी नहीं है और मैं उनके गले लग गया। राहुल गांधी ने कहा कि ये चीज महात्मा गांधी ने हमें सिखाई है।' उन्होंने कहा, '1991 में मेरे पिता को आतंकवादी ने मार डाला था। जब कुछ साल बाद उस आतंकवादी की मृत्यु हो गई, तो मैं खुश नहीं हुआ। मैंने खुद को उसके बच्चों में देखा।'

- राहुल गांधी बुसेरियस समर स्कूल के छात्र रह चुके हैं।
- उन्होंने कहा, 'मैं बुसेरियस समर स्कूल का छात्र था। वो दिन काफी बढ़िया थे और मैंने यहां बहुत कुछ सीखा।'
- समाज में मेलजोल की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा, 'आप किसी से असहमत हो सकते हैं, लेकिन एक दूसरे से जुड़ी हुई दुनिया में आपको सुनना पड़ेगा जो दूसरे कह रहे हैं। आपस में जुड़ी हुई दुनिया में नफरत एक खतरनाक चीज है।'
- उन्होंने कहा कि आज दुनिया में नफरत बहुत है, लेकिन दूसरों की बात सुनने वाले बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि सुनने की ताकत भी बहुत बड़ी है।
- उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की शुरुआत 70 साल पहले हुई थी।
- उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ लोगों की जिंदगी में नहीं, बल्कि सभी की जिंदगी में बदलाव होने चाहिए। सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए। अहिंसा की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अहिंसा भारत का बुनियादी दर्शन है।
- उन्होंने कहा, '70 साल पहले भारत एक ग्रामीण देश था, यहां लोग जाति आधारित समाज में रहते थे। ज्यादातर गावं जाति के आधार पर बंटे हुए थे। भारत में धीरे-धीरे बदलाव शुरु हुआ। ये बदलाव जाति आधारित सोच को खत्म कर रहा था और ‘एक व्यक्ति, एक मत’ के विचार को बढ़ावा दे रहा था।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल