न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / कोरोना वॉरियर से दुर्व्यवहार, पास मांगा तो कृषि विभाग के अधिकारी ने सिपाही से लगवाए उठक-बैठक

बिहार के अररिया जिले में एक अफसर ने अपनी पोस्ट का रुतबा दिखाते हुए लॉकडाउन में तैनात कोरोना वॉरियर का अपमान किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 7:37:12

लॉकडाउन / कोरोना वॉरियर से दुर्व्यवहार, पास मांगा तो कृषि विभाग के अधिकारी ने सिपाही से लगवाए उठक-बैठक

बिहार के अररिया जिले में एक अफसर ने अपनी पोस्ट का रुतबा दिखाते हुए लॉकडाउन में तैनात कोरोना वॉरियर का अपमान किया। दरअसल, यहां एक सिपाही ने अफसर की गाड़ी रोककर लॉकडाउन का पास मांगा और नहीं दिखाने पर 500 रुपए फाइन देने के लिए कहा। सिपाही द्वारा पास मांगने पर अफसर नाराज हो गए और अपनी गाड़ी से उतरकर वहां मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को तलब कर लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात सिपाही से उठक-बैठक करवाई इतना ही नहीं इसके बाद सिपाही ने अफसर के पैर छूकर माफी भी मांगी।

मामले में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। सिपाही खुद उठक-बैठक करने लगा। कृषि विभाग के अफसर मनोज ने उठक-बैठक नहीं करवाई है। मैंने खुद मामले की जांच की है। सिपाही का नाम गोनू तात्मा है और उसकी तैनाती अररिया जिले के बैरगाछी में है।

मामला बेहद आपत्तिजनक

इस मामले में कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अररिया में कृषि पदाधिकारी और होमगार्ड के बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसको लेकर ज्वाइंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर पूर्णिया को आदेश दिया गया है कि इस मामले को लेकर कर जांच किया जाएय। जिस तरह से अधिकारियों द्वारा जो काम किया गया है वह काफी आपत्तिजनक है। कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये घटना काफी आपत्तिजनक है। हमारे गृह रक्षा वाहिनी के जवान लॉकडाउन में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं ऐसे में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जो व्यवहार किया गया है वो काफी आपत्तिजनक है।

डीजीपी ने जताई नाराजगी

मामला सामने आने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- यह घटना शर्मनाक है। सरकार को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। यह गलत हुआ है। इस तरह के मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मामले पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस तरह की हरकत कोरोना योद्धाओं का अपमान है। अफसर पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जवान ने अपने कर्तव्य का पालन किया है। शासन इस मामले में संज्ञान लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन