न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बिना भुगतान किए 10 साल तक जलाता रहा ट्रांसफॉर्मर, कंपनी को मिली शख्स पर एफआईआर की छूट

धनवीर 10 साल तक खेत पर मुफ्त की बिजली जलाता रहा। इसमें 7 साल तक तो उसने यह कहकर बिल नहीं भरा कि कंपनी जेवीवीएनएल ने उसे बिल जारी नहीं किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 5:18:02

राजस्थान : बिना भुगतान किए 10 साल तक जलाता रहा ट्रांसफॉर्मर, कंपनी को मिली शख्स पर एफआईआर की छूट

भरतपुर की वैर तहसील के वेवर निवासी धनवीर 10 साल तक खेत पर मुफ्त की बिजली जलाता रहा। इसमें 7 साल तक तो उसने यह कहकर बिल नहीं भरा कि कंपनी जेवीवीएनएल ने उसे बिल जारी नहीं किया है। इसलिए बिल दिलाए जाएं। ट्रांसफॉर्मर को उतारने से रोकने के लिए एक फर्जी बिल के आधार पर वह 3 साल तक जिला उपभोक्ता आयोग में केस लड़ता रहा।

अब आयोग ने उसकी शिकायत खारिज करके जेवीवीएनएल को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर आपराधिक कार्यवाही करने की छूट दे दी है। दरअसल, धनवीर के खेत पर बिजली का कृषि कनेक्शन है। फरवरी, 2011 के एक बिजली बिल के आधार पर वर्ष 2017 में उसे जिला उपभोक्ता आयोग में जेवीवीएनएल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि कंपनी उसका ट्रांसफॉर्मर उतारने की तैयारी कर रही है।

जबकि उसे फरवरी, 2011 के बाद से बिल ही जारी नहीं किया गया है। उसके वकील यतेंद्र शर्मा ने आयोग से कहा कि बिजली बिल नहीं मिलने की कई बार शिकायत भी की। लेकिन, बाद में पता चला कि बिजली कंपनी ने उसका रिकार्ड और लेजर गायब कर दिया है। इसलिए कंपनी को बिजली कनेक्शन काटने से रोकने के साथ ही नियमित बिल जारी करने के निर्देश दिए जाएं।

वहीं जेवीवीएनएल के वकील उदयवीर कसाना ने आयोग को बताया कि धनवीर ने जो बिजली बिल पेश किया है, वह फर्जी है। क्योंकि जयपुर डिस्कॉम छोंकरवाड़ा के सहायक अभियंता कार्यालय रिकार्ड/लेजर के अनुसार उसे यह बिल कभी जारी ही नहीं किया गया। इस दलील के समर्थन में फरवरी, 2011 का रिकार्ड भी पेश किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?