न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : खुद को बड़ा अधिकारी बता BSNL में नौकरी दिलाने का दिया झासा, लाखों रूपये की हुई ठगी

पिछले 20 दिनों में 31 लोगों के साथ बीएसएनएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Sep 2020 4:30:06

चंडीगढ़ : खुद को बड़ा अधिकारी बता BSNL में नौकरी दिलाने का दिया झासा, लाखों रूपये की हुई ठगी

बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा नौकरी पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और कई बार इसके चलते वे ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जींद जिले में जहां पिछले 20 दिनों में 31 लोगों के साथ बीएसएनएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी हुई हैं। इसके लिए ठग ने खुद को बड़ा अधिकारी बताया था। इन सभी युवाओं को न नौकरी ही मिली और न ही रुपये वापस मिले। अकेले तीन मामलों में ठगों ने छह युवाओं को नौकरी देने का लालच देकर 64 लाख रुपये ठग लिए हैं।

अनुपगढ़ गांव के तेज कुमार ने 11 अगस्त को सदर थाना में आईटी कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर हुई 20 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज करवाया था। 29 अगस्त को सुदकैन खुर्द के अंकुश ने नरवाना पुलिस को नौकरी के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी, तो नरवाना के ही हरनामपुरा निवासी ने रेलवे में नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी थी।

इसमें हरनामपुरा निवासी दिलबाग को रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया था। अब जींद के सावित्री नगर निवासी अजय ने शहर थाना पुलिस को बीएसएनएल में खुद को एसडीओ बताकर 25 युवकों से डीसी रेट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख 27 हजार 500 रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। जबकि नौकरी लगवाने का झांसा देने वाला व्यक्ति बीएसएनएल में ठेकेदार द्वारा रखा गया कच्चा कर्मचारी है।

खुद को बीएसएनएल एक्सेंज जींद में एसडीओ बताया

सावित्री नगर निवासी अजय कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिनों उसका संपर्क ओम नगर के संदीप से हुआ था। उसने खुद को बीएसएनएल एक्सेंज जींद में एसडीओ बताया था। संदीप ने बताया था कि वह डीसी रेट पर नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए 30 हजार रुपये लगेंगे। इसको लेकर दोनों के बीच सहमति हो गई। उसने संदीप को 30 हजार रुपये दे दिए।

काफी समय गुजरने के बाद भी उसको नौकरी नहीं दिलवाई। वह एक दिन बीएसएनएल एक्सेंज जींद पहुंचा और संदीप के बारे में पूछा तो पता चला कि संदीप ठेकेदार द्वारा रखा गया कच्चा कर्मचारी है। इस पर उसको संदीप पर शक हुआ तो पूछने पर पता चला कि संदीप ने 24 युवकों को डीसी रेट पर नौकरी दिलवाने के लिए दो लाख 97 हजार 500 रुपये लिए हुए हैं।

इस पर उसने संदीप से रुपये वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। संदीप के खिलाफ शिकायत मिलने पर बीएसएनएल के अधिकारियों ने उसे नौकरी से निकाल दिया है। जांच अधिकारी एएसआई नवजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अजय नामक युवक की शिकायत आई है। जांच के बाद पता चला है कि संदीप ने किसी से 10 हजार तो किसी से 20-25 हजार रुपये लिए हैं।

जींद के एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि जिले में नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ हो रही ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रत्येक युवा को सचेत होने की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति नौकरी का लालच देकर पैसे मांगे तो उसकी शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन में करनी चाहिए। ज्यादातर युवा भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। नौकरी योग्यता के आधार पर मिलती है न कि पैसे में खरीदी जाती। इसमें लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है। इसके बावजूद भी कोई इस तरह से गुमराह करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत