न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, एक दिन में 499 लोगों की मौत

इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 499 लोगों की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 7:47:32

फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, एक दिन में 499 लोगों की मौत

दुनियाभर में करीब 8,28,061 लोग कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित हैं, जबकि 41,261 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 1,618 मामले सामने आए हैं, जिसमें 52 लोगों की जान गई है। इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 499 लोगों की मौत हुई। अब तक फ्रांस में COVID-19 से मरने वालों की संख्या 3523 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सॉलोमन ने बताया कि फ्रांस में COVID-19 से संक्रमित 22757 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 5,565 गहन निगरानी में रखे गए हैं। फ्रांस में मरने वालों को ये वो आंकड़ा है, जिनकी मौत अस्पताल में हो रही है।

कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। इटली में मौतों का आंकड़ा 12,428 हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां 837 मौतें हुई हैं। यहां मौतों का आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। इटली में संक्रमित लोगों की संख्‍या 1,05,792 है। कोरोना से इटली के बाद स्पेन में सबसे ज्यादा लोग मरे हैं। स्‍पेन में इस वायरस से 8000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि 94,417 लोग इससे संक्रमित हैं।

वहीं, ब्रिटेन में बीते 24 घंटों के दौरान 381 लोगों की जान गई है, जिसके बाद यहां इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 1,789 हो गई है। चीन में अब तक 3,305 लोगों की जान इस घातक बीमारी से गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्‍या 81,518 है।

ईरान, पाकिस्‍तान में भी बुरा हाल

एशियाई मुल्‍कों में इसने चीन के बाद सबसे अधिक तबाही ईरान में मचाई है, जहां इस घातक संक्रमण से 2,898 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 44,605 लोग इससे संक्रमित हैं। बीते 24 घंटों के दौरान यहां 141 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्‍तान में भी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 25 लोगों की इस घातक संक्रमण से जान जा चुकी है, जबकि देश में करीब 1,900 लोग इससे संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन