न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच 12 घंटों से जारी मुठभेड़ खत्‍म, 4 आतंकी ढेर

जम्‍मू और कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अब खत्‍म हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 June 2019 09:32:03

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच 12 घंटों से जारी मुठभेड़ खत्‍म, 4 आतंकी ढेर

जम्‍मू और कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अब खत्‍म हो गई है। तकरीबन 12 घंटे चली इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है हालाकि सुरक्षाबल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। दरहसल, गुरुवार शाम इंटेलीजेंस इनपुट मिला था कि पुलवामा के अंतर्गत आने वाले पंजारन गांव के लस्‍सीपुरा इलाके स्थित एक घर में तीन से चार आतंकी छिपे हुए हैं। जिसके बाद सीआरपीएफ, राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस का स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप मौके के लिए रवाना हो गया। लस्‍सीपुरा इलाके में पहुंचने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की खोज में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही देर में सुरक्षाबल उस मकान का पता लगाने में कामयाब हो गए, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों से आत्‍मसमर्पण के लिए कहा, जिसके जवाब में आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर के लिए गोलीबारी थम गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद सुरक्षाबलों ने अपना तलाशी अभियान शुरू किया। जिसमें एक आतंकी के शव को बरामद किया गया। इसी बीच, बगल वाले घर से कुछ आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तत्‍काल मोर्चा संभालकर आतंकियों को जवाब देना शुरू किया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ करीब पूरी रात चली।

शुक्रवार तड़के इस घर में मौजूद तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों घरों को नियमानुसार ब्‍लास्‍ट कर उड़ा दिया। स्‍थानीय पुलिस आतंकियों की पहचान और उनके संगठन के बाबत पता लगाने की कवायद में जुटी है। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ फिलहाल अपना सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। सुरक्षा बलों को आशंका है कि इलाके में अभी और भी आतंकी मौजूद हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर