न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी का कहर जारी, केरला एक्सप्रेस में दम घुटने की वजह से 4 यात्रियों की मौत, झांसी में उतारे गए शव

गर्मी के कारण और दम घुटने की वजह से दिल्ली से झांसी की ओर आ रही 12626 केरला एक्सप्रेस में चार यात्रियों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2019 1:19:09

गर्मी का कहर जारी, केरला एक्सप्रेस में दम घुटने की वजह से 4 यात्रियों की मौत, झांसी में उतारे गए शव

जून के महीने में प्रचंड गर्मी का भीषण कहर जारी है। दिल्ली के इतिहास में सोमवार यानी 10 जून को को पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही गर्मी के कारण और दम घुटने की वजह से दिल्ली से झांसी की ओर आ रही 12626 केरला एक्सप्रेस में चार यात्रियों की मौत हो गई है। दरहसल, आगरा से 68 लोगों का ग्रुप कोयम्बटूर जा रहा था। इसी दौरान चार लोगों की मौत हुई है। 10 दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए यह ग्रुप निकला था। शवों को झांसी में उतारा गया है। मृतकों में 3 कोन्नूर के और एक कोयम्बटूर के हैं। झांसी स्टेशन पर रेलवे के डॉक्टर को ट्रेन में कुछ लोगों के तबीयत खराब होने की सूचना मिली। कोच संख्या 8 और 9 से डॉक्टर को शिकायत मिली। डॉक्टर उन्हें देखने ट्रेन में गए और मृत घोषित कर दिया।

पूरे देश में भीषण गर्मी

भीषण गर्मी की मार पूरा देश झेल रहा है। कई राज्यों में पीने के पानी की कमी हो गई है। जलाशय सूख चुके हैं और बूंद-बूंद के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। उत्तर भारत के कई जगहों पर यह 50 डिग्री के आसपास बना रहा। राजस्थान के धौलपुर और चुरू में गर्मी से दिन में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन सूरज ऐसे ही कहर बरपाएगा।

delhi,kerala express,passenger death,coimbatore,agra,jhansi,heat,heat wave,news,news in hindi

तापमान में आएगी गिरावट, जारी रहेगी लू

भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि रूखी पछुआ हवाओं, पश्चिम विक्षोभ का मैदानी इलाकों पर कोई प्रभाव नहीं होना और जून के महीने की भीषण गर्मी के कारण तापमान इतना ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण संभवत: आज तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आए। लेकिन लू चलना जारी रहेगा।

क्यों बढ़ रहा है पारा?

राजधानी में पारा लगातार बढ़ रहा है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे अहम कारण बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, क्योंकि पिछले कुछ समय में राजधानी और आसपास के क्षेत्र हवा-आंधी कुछ है ही नहीं, जिससे लोग थोड़ी राहत महसूस कर सकें। इसके अलावा मानसून इस बार दिल्ली पहुंचने में देरी कर रहा है तो वहीं प्री-मानसून बारिश का भी पता नहीं है।

इस बार दिल्ली बूंद-बूंद को तरस रही है, इसी वजह से गर्मी बढ़ रही है। क्योंकि अगर बारिश होती तो पारा गिरने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। दिल्ली में तो पारा मई में करीब 4 बार 40 के पार पहुंचा तो अब तक जून में 8 बार चालीस का आंकड़ा पार कर चुका है।

delhi,kerala express,passenger death,coimbatore,agra,jhansi,heat,heat wave,news,news in hindi

कब बदल सकती है तस्वीर?

बता दें कि स्काईमेट के अनुसार, जल्द ही उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक दे सकता है। इसी की वजह से मध्य पाकिस्तान, उससे सटे राजस्थान के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का असर दिख सकता है। इसी के बाद ही उत्तर भारत में तेज हवाएं, आंधी चलने की संभावनाएं हैं।

यूपी के बांदा में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा


उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 48.9, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 48.5 और हरियाणा के नारनौल में 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में भी कई जगहों पर पारा 45 के पार रहा। दोनों राज्यों में सबसे गर्म रहा नारनौल, जहां पारा 48.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी और हिसार में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8 और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अंबाला और करनाल में पारा 44.8 और 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मध्यप्रदेश के नौगांव में 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान


मध्यप्रदेश के नौगांव में सोमवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। खजुराहो में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 47.8 डिग्री, दमोह में 47.2 डिग्री, सतना में 47.1 डिग्री, गुना में 46.8 डिग्री, रीवा में 46.6 डिग्री, राजगढ़ में 46.4 डिग्री, रायसेन में 46.2 डिग्री, शाजापुर एवं सागर में 46 डिग्री, सीधी में 45.8 डिग्री, उमरिया में 45.7 डिग्री एवं टीकमगढ़ में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल